Ratansi Iqbal React Sonakshi Sinha Religion change: सोनाक्षी सिन्हा को लेकर बड़ी खबर आ रही है कि वह शादी के बाद अपना धर्म परिवर्तन कर लेंगी। इस पर जहीर इकबाल के पिता ने एक्ट्रेस को सपोर्ट किया है।
Sonakshi Sinha Religion change: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा संडे को जहीर इकबाल के साथ कोर्ट मैरिज करने वाली हैं। इस बीच खबर आ रही है कि एक्ट्रेस अपना धर्म बदल लेंगी। साथ ही कपल हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेगा या मुस्लिम तरीके से इसे लेकर भी चर्चा हो रही है। इस पूरे मामले पर सोनाक्षी सिन्हा के होने वाले ससुर रतनसी इकबाल ने जवाब दिया है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है।
रतनसी इकबाल ने फ्री प्रेस जनरल ने बातचीत की। इस दौरान उनसे होने वाली बहू सोनाक्षी सिन्हा के धर्म परिवर्तन को लेकर सवाल किया गया। रतनसी इकबाल ने सभी बातों को खारिज करते हुए कहा, "ये बात पक्की हैं कि सोनाक्षी धर्म परिवर्तन नहीं कर रही हैं। दोनों का मिलन दिलों का है। इसमें धर्म कहीं बीच में नहीं आता। मैं मानवता में भरोसा करता हूं। हिंदू लोग भगवान को भगवान कहते हैं और मुसलमान अल्लाह कहते हैं, पर हैं तो सभी एक इंसान। मेरा आशीर्वाद जहीर और सोनाक्षी दोनों के साथ है।
रतनसी इकबाल ने आगे बताया, "सोनाक्षी और जहीर की शादी न तो हिंदू होगी और न ही मुसलमान। ये एक सिविल मैरिज शादी होगी।" बता दें, हिंदू-मुस्लिम एक्ट के तहत ये रजिस्टर मैरिज बांद्रा के रतनसी के घर होगी। सोनाक्षी सिन्हा का पूरा परिवार जहीर के घर जाएंगे। इसके बाद ग्रैंड रिसेप्शन शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट में होगी।