Sonakshi Sinha: शादी के दो महीने बाद सोनाक्षी सिन्हा ने पहली बार बनाया खाना और उनके पति ने खोल दिए एक्ट्रेस के राज।
Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को 2.5 महीने से अधिक का समय हो गया है। ये कपल अभी भी अपनी वेडिंग को लेकर चर्चा में रहता है। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने शादी के बाद पहली बार खाना बनाया और इसका एक्सपीरियंस भी शेयर किया।
सोनाक्षी सिन्हा ने एक कार्यक्रम में पहली बार बहुत से लोगों के सामने खाना बनाया। उन्होंने सत्तू का परांठा पकाया, जबकि उनके पति जहीर इकबाल ने एवोकाडो सुशी तैयार की। सोनाक्षी ने कहा कि ये पहली बार था जब उन्होंने खाना पकाने में हाथ आजमाया और उनकी मां पूनम सिन्हा उनके प्रयास से खुश होंगी।
सोनाक्षी ने कहा-"ये पहली बार है जब मैंने वास्तव में कुछ पकाने का प्रयास किया है और ये इतने सारे लोगों के सामने है। मैं बहुत दबाव में थी, लेकिन मुझे लगता है कि मैंने काफी अच्छा किया... मैंने इसका आनंद लिया। मैं भविष्य में (खाना पकाना) और भी बहुत कुछ सीखना चाहूंगी। "
एक्ट्रेस ने आगे कहा- ‘आज सबसे खुश व्यक्ति मेरी मां होगी। वो एक शानदार कुक है। उसने सोचा था कि उसकी बेटी एक अच्छी शेफ बनेगी, जो कभी नहीं हुआ। उसने सोचा कि जब मैं शादी करूंगी तो मैं एक अच्छी शेफ बन सकती हूं। वो अभी भी (उसके होने का) इंतज़ार कर रही है।’
सोनाक्षी के खाना बनाने पर पति का रिएक्शन भी शानदार रहा। जहीर को उनके हाथ का बना पराठा पसंद आया। साथ में उन्होंने एक्ट्रेस का एक सीक्रेट भी रिवील किया। जहीर ने कहा-’ जब भी हम किसी ट्रिप पर जाते हैं तो सोनाक्षी का सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि हम वहां पर क्या खाएंगे। उन्हें पैकिंग और आने-जाने की चिंता नहीं होती।’
ये सुनकर सभी हंसने लगे। सोनाक्षी ने ये भी बताया कि उनका फेवरेट फूड क्या है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें लिट्टी चोखा और सत्तू के परांठे पसंद हैं। उनकी फेवरेट ट्रैवल डेस्टिनेशन कश्मीर हैं, जहां वो जाने का प्लान बना रही हैं।