
Sonakshi Sinha angry on paparazzi: बॉलीवुड स्टार्स और पैपराजी का रिश्ता भी बड़ा अजीब है। कभी ये सितारे कैमरों के सामने हंसते-मुस्कुराते हुए पोज देते हैं, तो कभी-कभी पैप्स की लगातार क्लिक-क्लिक की आवाजें इन स्टार्स को बुरी तरह परेशान कर देती है। कुछ ऐसा ही नजारा सोमवार शाम को मुंबई की सड़कों पर देखने को मिला, जब बॉलीवुड की 'दबंग' गर्ल यानी सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) पैपराजी की एक हरकत पर सरेआम अपनी नाराजगी छुपा नहीं पाईं और उन्हें कैमरे बंद करने की हिदायत दे डाली।
सोमवार की रात सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) और अपने पापा यानी दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) के साथ मुंबई के एक आलीशान रेस्टोरेंट में डिनर करने पहुंची थीं। वहीं, पर उनका पैपराजी पर गुस्सा फूटा है।
सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह पूरा वाकया साफ नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि डिनर खत्म करने के बाद जैसे ही सोनाक्षी, जहीर और शत्रुघ्न सिन्हा रेस्टोरेंट से बाहर निकले, वहां पहले से ही फोटोग्राफर्स की भारी भीड़ जमा थी। शुरुआत में सोनाक्षी ने हमेशा की तरह मुस्कुराते हुए पैपराजी का अभिवादन किया और पोज भी दिए। लेकिन जब वह लोग अपनी गाड़ी की तरफ बढ़ने लगे, तब भी कैमरे लगातार उनके चेहरे के सामने चमकते रहे। बार-बार मना करने के बाद भी जब रिकॉर्डिंग बंद नहीं हुई, तो सोनाक्षी का सब्र का बांध टूट गया।
कैमरों के लगातार पीछा करने से चिढ़ीं सोनाक्षी ने प्यार से लेकिन बेहद कड़े लहजे में कहा, "बस, दोस्तों। धन्यवाद। शुभ रात्रि!" इसके बावजूद जब पैप्स नहीं रुके, तो पत्नी को परेशान होता देख जहीर इकबाल तुरंत बीच में आए और उन्होंने हाथ के इशारे से पैपराजी को शूटिंग रोकने को कहा। इसके ठीक बाद सोनाक्षी ने और भी दृढ़ता से दोहराया, "दोस्तों... हो गया। हो गया। बस। धन्यवाद।" उनकी इतनी विनती के बाद भी पैपराजी ने उन्हें गाड़ी में बैठने तक फिल्माना जारी रखा।
सोनाक्षी और जहीर के रिश्ते की बात करें, तो दोनों ने लगभग 7 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2024 को कोर्ट मैरिज की थी। इनकी शादी का रिसेप्शन काफी चर्चा में रहा था, जिसमें सलमान खान और रेखा जैसी बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। ऑन-स्क्रीन दोनों को साल 2022 की फिल्म 'डबल एक्सएल' में साथ देखा गया था।