बॉलीवुड

50 साल की एक्ट्रेस को डेट कर चुके इस एक्टर के साथ था सोनाक्षी सिन्हा का अफेयर, ब्रेकअप के बाद भी करता था Like

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही शादी करने वाली हैं। यहां जानिए उस एक्टर के बारे में जिनके साथ था एक्ट्रेस का अफेयर, जो ब्रेकअप के बाद भी करता था उन्हें लाइक।
2 min read
Jun 16, 2024
Sonakshi Sinha Once Dated Arjun Kapoor Who is now In relationship with Malaika Arora

Sonakshi Sinha: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी करने वाले हैं। इनके इनविटेशन की तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल हो चुकी हैं। यहां जानिए उस एक्टर के बारे में जिन्होंने सोनाक्षी को किया था डेट।

इस एक्टर ने सोनाक्षी सिन्हा के साथ एक मूवी में काम किया था। फिल्म में काम करने के दौरान ही कहा जाता है कि ये कपल बन गए थे और करने लगे थे एक दूसरे को डेट। ये एक्टर वही है जो इन दिनों एक 50 साल की एक्ट्रेस को डेट कर रहा है।

यह भी पढ़ें Sikandar Update: ‘सिकंदर’ में कैसा होगा सलमान खान का लुक, वायरल फोटो में हो गया रिवील

इस फिल्म में किया था साथ काम

अब तो आप समझ ही गए होंगे। बात हो रही है बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की, जो इन दिनों एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को डेट कर रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन ने फिल्म ‘तेवर’ में साथ काम किया था। यहीं से इनके अफेयर की खबरें आनी शुरू हो गई थीं। अपने रिलेशनशिप के बारे में एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने खुलकर बात की थी।

ब्रेकअप के बाद भी करता था लाइक

उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा था- ‘कुछ इक्वेशन लंबे समय तक चलते हैं। कुछ एक फिल्म के निर्माण से आगे नहीं बढ़ते, क्योंकि इसके खत्म होने के बाद, लोग अपने अलग-अलग रास्ते अपना लेते हैं। मैं अभी भी एक व्यक्ति के रूप में उनसे बहुत प्यार करता हूं।'

क्यों हुआ सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) से क्यों ब्रेकअप हुआ था अर्जुन कपूर का ये भी उन्होंने बताया। उन्होंने कहा था कि इसमें किसी की गलती नहीं थी। सोनाक्षी थोड़ा इमोशनल थीं रिश्ते को लेकर और वो इसे हैंडल नहीं कर पाए। इसलिए दोनों ने अलग होना ही सही समझा।

फिलहाल सोनाक्षी सिन्हा की शादी होने जा रही है और अर्जुन कपूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों के ब्रेकअप की खबरें आई हैं, लेकिन अभी तक इसी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

Updated on:
16 Jun 2024 05:31 pm
Published on:
16 Jun 2024 05:31 pm