बॉलीवुड

जहीर इकबाल संग शादी पर सोनाक्षी ने किया रिएक्ट, कहा- ‘रोका, मेहंदी, संगीत सब फिक्स’

लंबे समय से सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के रिलेशनशिप की बातें चल रही हैं। हालांकि दोनों ने इससे हमेशा इनकार किया। एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताया, लेकिन वो कहते हैं न कि प्यार छुपता नहीं छुपाने से कुछ ऐसा ही हुआ इस कपल के साथ। आखिरकार दोनों का प्यार सबके सामने आ ही गया।

2 min read
Jun 08, 2022
sonakshi sinha opens up on her wedding rumours with zaheer iqbal

हाल ही में 2 जून को सोनाक्षी का बर्थडे था, जहीर ने एक्ट्रेस को बिलेटेड बर्थडे विश करते हुए उनके साथ एक वीडियो शेयर कर 'आई लव यू' लिखा। इसके बाद दोनों के रिलेशनशिप की अटकलें तेज हो गईं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वहीं इस सब के बीच सोशाक्षी सिंहा का रिएक्शन आया है। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मजेदार वीडियो पोस्ट कर अपनी शादी की खबरों पर कमेंट किया है।

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना एक मजेदार वीडियो शेयर किया। सोनाक्षी वीडियो में शाहरुख खान के डायलॉग पर लिप सिंक कर रही हैं। डायलॉग है- अच्छा लगता है मुझे, बहुत मजा आता है।

वीडियो पर कैप्शन लिखा है- क्यों हाथ धोकर मेरी शादी करवाना चाहते हो। शादी की खबरों पर सोनाक्षी का रिएक्शन फैंस को काफी मजेदार लग रहा है। वीडियो को करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- प्रपोजल, रोका, मेहंदी, संगीत सब फिक्स कर ही लिया है, तो प्लीज मुझे भी बता दो।

सोनाक्षी के वीडियो पर जहीर इकबाल ने भी रिएक्ट किया है। जहीर इकबाल में सोनाक्षी के वीडियो पर ढेर सारी हंसने वाली इमोजी शेयर किए हैं।

सोना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इकबाल के साथ साथ फैंस भी सोनाक्षी के इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।

आपको बता दें दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें अक्सर आती रही हैं। हाल ही में जहीर इकबाल ने इससे पहले एक इंटरव्यू में अपने और सोनाक्षी सिन्हा के रिश्ते पर खुलकर बात की थी। जहीर इकबाल ने कहा था, 'ये खबरें कब से चली आ रही हैं। इस अफवाहों को अब इतना वक्त हो गया है कि अब मुझे जरा सी भी परवाह नहीं है। आपको यदि ऐसा लगता है तो लगे। अगर आपको ये सब कहने में खुशी मिलती है तो ठीक है। आपको इस बात से दुख है तो आपको अपनी मदद खुश करनी होगी। खुद को ये सब सोचने से रोकना होगा।'

Published on:
08 Jun 2022 10:03 am
Also Read
View All