बॉलीवुड

शादी के 6 महीने बाद Sonakshi Sinha ने की दूसरे बच्चे की बात? लेटेस्ट पोस्ट ने मचाई खलबली

Sonakshi Sinha Latest Post: सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट से लोगों के बीच खलबली मचा दी है। इसमें उन्होंने दूसरे बच्चे की बात की है। उनकी इस पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

2 min read
Jan 13, 2025

Sonakshi Sinha Latest Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपने पति के साथ खूब टाइम बिता रही हैं। उन्हें अक्सर अपने पति जहीर इकबाल के साथ छुट्टियां मनाते देखा जाता रहता है। इसकी फोटो और वीडियो भी सोनाक्षी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।

हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने एक पोस्ट की है। इसमें उन्होंने दूसरे बच्चे की बात की। उनकी इस पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

यह भी पढें: Salman Khan ने नेशनल टीवी पर अजय देवगन का उड़ाया मजाक, फैंस हो सकते हैं नाराज

सोनाक्षी सिन्हा की लेटेस्ट पोस्ट

दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा- जस्ट डिलिवर्ड माई सेकेंड बेबी। उनकी ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर छाई है। इस पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।

क्या प्रेग्नेंट हैं सोनाक्षी सिन्हा?

मगर जो लोग सोच रहे हैं कि शादी के 6 महीने बाद सोनाक्षी सिन्हा प्रेग्नेंट हो गए हैं वो जरा रुक जाएं। दरअसल यहां पर सोनाक्षी सिन्हा बच्चे की नहीं बिजनेस की बातें कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने नेल ब्रांड 'सोईजी' के बाद मदर केयर ब्रांड 'ईजी मॉम' की शुरुआत की है।

हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने एक पोस्ट की है। इसमें उन्होंने दूसरे बच्चे की बात की। उनकी इस पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

यह भी पढें : शहीद की पत्नी से मिले वीर पहाड़िया, फोटो पर Janhvi Kapoor का रिएक्शन होने लगा वायरल

सोनाक्षी सिन्हा की पोस्ट पर आए ये कमेंट

इसके एक प्रोडक्ट की फोटो उन्होंने शेयर करते हुए लोगों को बताया कि उन्होंने 'सोईजी' के बाद सेकंड बेबी 'ईजी मॉम' डिलीवर किया है। इस पर लोग सोनाक्षी सिन्हा की चुटकी लेने लगे। कुछ लोगों ने मजाक करते हुए कमेंट किया कि दूसरा बेबी, पहला कब हुआ?

सोनाक्षी सिन्हा की शादी 

इसके अलावा एक यूजर ने एक्ट्रेस से पूछा कि वो असल में मां कब बन रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले साल जून में एक्टर जहीर इकबाल से शादी की थी। 23 जून को शादी से पहले वे 7 साल तक एक-दूसरे को डेट करते रहे। उनकी शादी में चंद लोग ही शामिल हुए थे।

Also Read
View All

अगली खबर