सोशल मीडिया पर सक्रिय वीर पहाड़िया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “आज बेंगलुरु में महावीर चक्र विजेता स्क्वाड्रन लीडर अजमदा बी. देवय्या की 90 वर्षीय पत्नी सुंदरी देवय्या और उनकी बेटियों स्मिता और प्रीता से मिलने के बाद मैंने जो भावनाएं महसूस की, उन्हें शब्दों में बयां करना मुश्किल है। पिछले साढ़े तीन सालों से मैं ‘स्काई फोर्स’ में ‘टैबी’ के रूप में अपनी भूमिका की तैयारी करते हुए इस असाधारण व्यक्ति के जीवन और वीरता के बारे में जानने में डूबा हुआ था।”