उन्होंने बॉयफ्रेंड और परिवार के बारे में भी बातें की। हिना खान ने कहा- 'लेकिन इसके साथ ही मुझे लगता है कि आपके परिवार और करीबियों की बहुत बड़ी भूमिका रही है। मुझे ताकत मिलती है उन लोगों से- मेरे साथी रॉकी, मेरी मां, मेरा भाई, मेरे कजन और रॉकी के परिवार से। मेरे चारों ओर बहुत प्यार है। अल्हमदुलिल्लाह, नजर ना लगे। वही प्यार मुझे बनाए रखता है। इसने मुझे यहां तक पहुंचने में बहुत मदद की है।’