बॉलीवुड

Sonali Bendre के प्यार में पागल था ये पूर्व क्रिकेटर, किडनैप कर लेकर जाना चाहता था पाकिस्तान

Sonali Bendre: सोनाली बेंद्रे से पाकिस्तान का फेमस क्रिकेटर शादी करना चाहता था वह एक्ट्रेस को किडनैप कर बेगम बनाना चाहता था।
2 min read
• •
Updated: 16 May 2024, 10:54 AM IST
सोनाली बेंद्रे के प्यार में पागल थे पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर
सोनाली बेंद्रे के प्यार में पागल थे पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर

Sonali Bendre News: 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस में से एक सोनाली बेंद्रे कभी पर्सनल लाइफ तो कभी अपनी हेल्थ को लेकर चर्चा में रहती हैं, पर इस बार बात अलग है। वह अपनी खूबसूरती की वजह से चर्चा में हैं। बात कुछ पुरानी है और एक पाकिस्तानी क्रिकेटर से जुड़ी हुई है। जो सोनाली बेंद्रे के प्यार में इस कदर पागल हुआ कि वह एक्ट्रेस को किडनैप करना चाहता था और पाकिस्तान लेकर जाना चाहता था। ये मशहूर पूर्व क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि शोएब अख्तर थे। शोएब को सोनाली बेंद्रे से इतना प्यार था कि वह एक्ट्रेस से शादी के सपने देखने लगे थे।

सोनाली बेंद्रे को किडनैप करना चाहता था ये पाकिस्तानी क्रिकेटर (Sonali Bendre Ex Pakistani Cricketer Love Story)

क्रिकेट की दुनिया में रावलपिंडी एक्सप्रेस नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने एक इंटरव्यू में सोनाली को लेकर दिल की बात जाहिर की थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें बॉलीवुड की एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे काफी पसंद थी और वो उन्हें अपना बनाना चाहते थे। जब उन्होंने सोनाली को देखा तो वह देखते ही रह गए और एक नजर वाला प्यार कर बैठे, पर यह प्रेम कहानी पूरी नहीं हुई। शोएब इस कदर सोनाली के प्यार में पागल थे कि उन्हें किडनैप करने तक का मन बना लिया था। उन्होंने आगे कहा था कि

शोएब अख्तर ने आगे कहा, "हम भारत दौरे पर आए हुए थे उस समय मैंने सोनाली बेंद्रे को पहली बार देखा और देखता रह गया। शादी के लिए प्रपोज करने का पूरा प्लान बनाया और अगर एक्ट्रेस ने रिश्ता ठुकरा दिया तो हम एक्ट्रेस को किडनैप भी कर लेंगे।" इसपर सोनाली बेंद्रे ने सालों पर रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा, "पता नहीं ये कितना सच है और कितना झूठ, क्योंकि अक्सर कई फेक न्यूज आती रहती हैं।"

Updated on:
16 May 2024, 10:54 AM IST
Published on: