4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aishwarya Rai Fracture: अनबन की खबरों के बीच टूटे हाथ में दिखीं ऐश्वर्या, आराध्या ने की अभिषेक की कमी पूरी

Aishwarya Rai Fracture: ऐश्वर्या राय बच्चन के टूटे हाथ को देखकर फैंस काफी डर गए। एक्ट्रेस बेटी आराध्या के साथ खराब हालत में स्पॉट की गई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 16 May 2024, 8:27 AM IST

ऐश्वर्या राय का टूटा हाथ

ऐश्वर्या राय का टूटा हाथ

Aishwarya Rai Hand Fracture: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्ते में दरार आ गई है ये खबरें अक्सर मीडिया में छाई रहती हैं। पूरी बच्चन फैमिली इस खबर की वजह से चर्चा का विषय बन जाती है। ऐसे में ऐश्वर्या राय को लेकर एक बड़ी खबर आई है। उनका हाथ टूट गया है। वह बेटी आराध्या के साथ नजर आईं तो फैंस की नजर उनके हाथ पर गई। उनके हाथ पर प्लास्टर बंधा हुआ था। बेटी आराध्या मां को संभाल रही थी। इसे देखने के बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं और जानना चाहते हैं कि आखिर ऐश्वर्या राय बच्चन को हो क्या गया है।

ऐश्वर्या राय का टूटा हाथ, बेटी आराध्या बनी सहारा (Aishwarya Rai Fracture)

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन को बॉलीवुड का पावर कपल कहा जाता है। दोनों में तलाक की खबरें भी आती रही हैं। अब ऐश्वर्या का ऐसा हाल देखकर फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। बेटी आराध्या के साथ ऐश्वर्या एयरपोर्ट पर नजर आईं थी। मां के हाथ पर प्लास्टर था तो बेटी उन्हें संभाल रही थी और अपने पिता अभिषेक बच्चन की कमी को पूरा कर रही थी। ऐसे समय में ऐश्वर्या राय के साथ परिवार का कोई सदस्य नहीं दिखाई दिया। जबकि बच्चन परिवार में काफी सारे लोग हैं और पूरा परिवार एक साथ ही रहता है, पर ऐश्वर्या के बुरे समय में उनके साथ कोई नजर नहीं आया। आराध्या एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या राय का सहारा बनती नजर आईं। उन्होंने मां का पूरा बैग उठाया और उनको संभाला। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें:

ऐश्वर्या राय को इस हालत में अकेला देख अभिषेक बच्चन को फैंस ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "ऐश्वर्या को जिस समय परिवार चाहिए, उस समय उनके साथ कोई नहीं है।" दूसरे ने लिखा, "बेटियां होती हीं है जो सबकी कमी पूरी कर देती हैं। चाहे वह पिता ही क्यों न हो।" तीसरे ने लिखा, "अरे इतना बड़ा है बच्चन परिवार, सब कहां है इस समय?" हर कोई ऐश्वर्या के जल्दी ठीक होने की कामना कर रहा है। बता दें, ऐश्वर्या टूटे हाथ के साथ कांस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए जा रही हैं। ऐश्वर्या इससे पहले भी कई बार कांस की रेड कार्पेट पर अपने जलवे दिखा चुकी हैं।