करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ) के शो 'व्हाट वीमेन वॉन्ट' ( what women want ) में पहुंची सोनाली बेंद्रे ( Sonali Bendre कैंसर के दौरान हुई परेशानियों के बारें में बात करते हुए हुईं इमोशनल एयरपोर्ट पर आते ही विग उतारकर फेंक दी थी
नई दिल्ली। एक हंसी से सबको अपना दीवाना बनाने वाली सोनाली बेंद्रे ( sonali bendre ) कुछ समय पहले बड़े ही मुश्किल दौर से गुजरी। जुलाई 2018 में सोनाली ने बताया कि वो कैंसर जैसी भयानक बीमारी की चपेट में आ गई हैं। जिसे सुन बॉलीवुड के साथ-साथ उनके फैंस भी सत्ते में आ गए थे। उस दौरान वो एक टीवी शो को जज भी कर रही थीं। बीमारी के चलते उन्हें उस शो को छोड़ के जाना पड़ा। सोनाली ने कैंसर का इलाज न्यूयॉर्क में कराया। उन्होंने बड़ी ही हिम्मत के साथ इस बीमारी को मात दी और ठीक होकर भारत वापस लौटी।
हाल ही में सोनाली करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ) के शो 'व्हाट वीमेन वॉन्ट' ( What Women Want ) में पहुंची। शो में पहुंच कर सोनाली और करीना के बीच खूब बातचीत हुई। उसी दौरान सोनाली ने कैंसर के वक्त हुई पेरशानियों के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि जब वो न्यूयॉर्क से भारत के निकली तो उन्होंने विग पहनी हुई थी। लेकिन जब वो भारत पहुंची तो उन्हें ख्याल आया कि एयरपोर्ट पर मीडिया मौजूद होगा। लेकिन जब वो वहां पहुंची तो उन्होंने देखा कि मीडिया की संख्या इतनी थी जितनी उन्होंने सोची भी नही थी। मीडिया के साथ वहां पैपराजी भी था। लेकिन एकदम खामोश। उन्होंने बताया कि उन्हें मीडिया का ऐसा रूप पहली बार देखने को मिला होगा। जहां पर वो बिल्कुल खामोश थे।
करीना के साथ बात करते हुए सोनाली काफी भावुक हो गई। शो के माध्यम से उन्होंने सभी महिलाओं को एक स्पेशल मैसेज दिया। उन्होंने कहा कि- किसी भी महिला को अपने शरीर को लेकर शर्म नहीं करनी चाहिए। कभी भी बॉडी में कुछ अलग महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाकर इलाज करवाना चाहिए।