एक इंटरव्यू में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने बताया था कि वो अपने बेटे तैमूर के लिए एक खास डाइट प्लान बनाती हैं। उन्होंने ये भी बताया कि वो तैमूर को बाहर का खाना नहीं खाने देती हैं बल्कि घर पर बना खाना ही उन्हें खिलाती हैं। करीना कपूर ने बताया कि "मैं हाइपर पैरानॉयड हूं। मैं तैमूर को किसी बर्थडे पार्टी का खानी भी नहीं खाने देती हूं। लेकिन हां कभी-कभी चिप्स खाने की परमिशन दे देती हूं। तैमूर को मैं ज्यादा घर का बना खाना देती हूं जैसे-इडली, डोसा, और खिचड़ी। मैं तैमूर का डाइट प्लान खुद बनाती हूं। हर महीने उनका डाइट प्लान बदलती हूं और तैमूर को बाहर का खाना नहीं खाने देती हूं।"