बॉलीवुड

Sonam Kapoor और Anand Ahuja के बेटे का नाम कोई कर रहा पसंद तो कोई कर रहा ट्रोल

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद अहूजा (Anand Ahuja) ने अपने बेटे का नामकरण कर दिया है। दोनों ने अपने बेटे का नाम हिंदू भगवान पर रखा है। साथ ही उनके बेटे की पहली झलक भी देखने को मिली। हालांकि चेहरा नजर नहीं आया।
2 min read
• •
Updated: 21 Sep 2022, 11:58 AM IST
Sonam Kapoor और Anand Ahuja ने इस हिंदू भगवान के नाम पर रखा बेटे का नाम
Sonam Kapoor और Anand Ahuja ने इस हिंदू भगवान के नाम पर रखा बेटे का नाम

बॉलीवुड इंडस्ट्री से बेहतरीन एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) की बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) मां बन चुकी हैं। उन्होंने 20 अगस्त को बेटे को जन्म दिया था, जिसके बाद उन्होंने हाल में अपने बेटे का नामकरण किया है। खास बात ये है कि सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) ने अपने बेटे का नाम एक हिंदू भगवान के नाम पर रखा है, जो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। साथ ही फैंस को उनके बेटे की पहली झलक भी देखने को मिली। हालांकि, बेटे का चेहरा नजर नहीं आया, लेकिन सोनम कपूर ने जो फोटो शेयर की है ये उनके बेटे की सोशल मीडिया पर पहली फोटो है।

अपने बेटे के नामकरण के मौके पर सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद खूबसूरत फोटो शेयर की है, जिसमें सभी पीले रंग के कपड़ों में नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में अपने बेटे का नाम भी रिवील किया है। सोनम में फोटो शेयर करते हुए एक प्यारा सार कैप्शन डाला, जिसमें वो लिखती हैं 'उस शक्ति की भावना में जिसने हमारे जिंदगी को‌ एक नया अर्थ दिया है'।

एक्ट्रेस आगे लिखती हैं कि 'हनुमान और भीम की भावना में जो साहस और शक्ति का प्रतीक हैं। सबसे पवित्र, जीवनदायिनी और उन सभी चीजों के लिए जो हमारी हैं। इन सब की भावना‌ में हम हमारे बेटे वायु कपूर आहूजा के लिए आशीर्वाद चाहते हैं'। जी हां, एक्ट्रेस ने अपने बेटे का नाम वायु कपूर आहूजा (Vayu Kapoor Ahuja) रखा है, जिसका मतलब बताते हुए उन्होंने लिखा कि 'वायु पांच तत्वों में से एक है और वायु हनुमान, भीम और माधव के आध्यात्मिक पिता हैं'।

यह भी पढ़ें: Comedian Raju Srivastava: नहीं रहे कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव


साथ ही जो फोटो सोनम और आनंद ने शेयर की है उसमें बेटा वायु भी नजर आ रहा है। साथ ही आनंद, सोनम को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी इस फोटो को खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस फोटो में तीनों की खूब तारीफ कर रहे हैं। साथ ही फैंस को उनके बेटे का नाम भी खूब पसंद आ रहा है, लेकिन कुछ यूजर्स इस खास मौके पर भी उनको ट्रोल करने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

कुछ यूजर्स का कहना है कि 'लोगों को खूश करने के लिए हिंदू भगवान पर नाम रखा है', तो वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि 'नाम रखने से कुछ नहीं होगा अच्छे आदर्श, शिक्षा और संस्कार भी होने चाहिए'। खैर, जो भी हो लेकिन एक्ट्रेस के परिवार वालों को साथ-साथ उनके फैंस लगातार एक्ट्रेस को मां बनने की बधाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें:Oscar में RRR, द कश्मीर फाइल्स और ब्रह्मास्त्र को मात दे 'Chhello Show' ने मारी एंट्री

Updated on:
21 Sep 2022, 11:58 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘सेम क्वालिटीज हैं’, सलमान खान ने मातृभूमि के किरदार की तुलना भगवान राम से की, बोले- रामजी की तरह बेस्ट हस्बैंड, बेटा, भाई!

‘हर आर्मी का जवान संदेशे आते हैं तो नहीं गाएगा ना?’, ‘मातृभूमि’ के गाने पर मचे बवाल पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी

75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए सलमान खान का बड़ा ऐलान, सिर्फ 11 रुपये में मिलेगी ‘मातृभूमि’ की टिकट

‘मैं बस इतना कह सकता हूं कि मैंने अपने राम जी को देखा’, विवेक ओबेरॉय ने ‘रामायण’ को बताया ‘भारतीय संस्कृति का महायज्ञ’

अमिताभ बच्चन के घर जलसा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बॉम्बे हाईकोर्ट को मिला है ईमेल