इस फिल्म में भाविन रबरी, भावेश श्रीमाली, ऋचा मीना, दीपेन रावल और परेश मेहता जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) के अध्यक्ष टीपी अग्रवाल ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि ''छेल्लो शो' को एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की 'आरआरआर', रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा', विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' और आर माधवन (R Madhavan) की 'रॉकेट्री' जैसी फिल्मों पर तरजीह दी गई और इसे सर्वसम्मति से चुना गया।