बॉलीवुड

सोनम कपूर: इस शर्त पर हुई बॉलीवुड में एंट्री, मोटापे की वजह से हुआ था ब्रेकअप

पिता की तरह ही सोनम ने भी बॉलीवुड में काफी अच्छा नाम कमाया है।
2 min read
• •
Updated: 9 Jun 2018, 6:37 PM IST
Sonam kapoor
Sonam kapoor

बॉलीवुड की स्लिम ट्रिम एक्ट्रेस में शिल्पा सेट्टी के बाद अगर किसी अभिनेत्री का नाम आता है तो वह अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर है। सोनम आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 9 जून, 1985 को मुंबई में हुआ था। पिता की तरह ही सोनम ने भी बॉलीवुड में काफी अच्छा नाम कमाया है।

किया था 35 किलो वजन कम:

गौरतलब है कि सोनम आज एक स्टार है लेकिन कभी ऐसा भी था जब उनका वजन 80 किलो था। उन्होंने अपना वजन फिल्म 'सांवरिया' के लिए कम किया था। इस फिल्म को फेमस डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने बनाया था। फिल्म 'सांवरिया' में सोनम को उन्होंने ही कास्ट करने के लिए कहा था। लेकिन फिल्म में कास्ट करने के लिए भंसाली ने सोनम के सामने शर्त रखी थी। भंसाली ने सोनम से कहा था 'अगर आपको बॉलीवुड में आना है तो पहले आप अपना वजन कम करो।' सोनम ने इस शर्त को स्वीकारा और 24 महीनों में अपना 35 किलो वजन कम किया।

फिल्म 'सांवरिया' से किया था डेब्यू:

बता दें कि सोनम ने अपने बॉलीवुड कॅरियर की शुरुआत वर्ष 2007 से की थी। उनकी पहली फिल्म 'सांवरिया' थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर भी नजर आए थे। इसी फिल्म से रणबीर ने भी अपने बॉलीवुड कॅरियर की शुरुआत की थी। उनकी भी यह पहली फिल्म थी। हालांकि संजय लीला भंसाली कि यह फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद भी सोनम ने हार नहीं मानी। वह लगामार संघर्ष करती रहीं और आज उनके पास अच्छा कॅरियर है और वेल सेटल्ड बिजनेसमैन पति है।

वजन की वजह से हुआ था सोनम का ब्रेकअप:

फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले सोनम एक लड़के को डेट करती थीं। हालांकि उनका यह रिलेशनशिप सफल नहीं रहा। सोनम के वजन को लेकर उस लड़के ने उन्हें कुछ बुरा-भला कहा था इसलिए सोनम ने गुस्से में आकर उसे छोड़ दिया था फिर उसके बाद उसका नाम तक नहीं लिया।

Published on:
Also Read
View All
पहले सोमवार को ‘रामायण’ की लंबी छलांग, एक दिन में कमाए 107.50 करोड़ रुपये, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 663 करोड़ के पार

शर्मिला टैगोर ने क्यों अपनाया था इस्लाम? बेटी सबा अली खान ने बताई शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी असली वजह

“लिवर कैंसर से जंग के बीच प्रदूषण से मुकाबला”, अभिनेत्री नफीसा अली सोढ़ी ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, जताई चिंता

दिवाली के बाद मीका सिंह का इमोशनल पोस्ट, अपने करीबी को खोने के बाद नहीं मनाना चाहते थे त्योहार, फिर लिया बड़ा फैसला

‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार