बॉलीवुड

रणबीर कपूर संग ब्रेकअप के बाद टूटा था सोनम कपूर का दिल, बोलीं- ‘वो बॉयफ्रेंड बनने के लायक नहीं है’

एक वक्त था जब सोनम कपूर एक्टर रणबीर कपूर को डेट कर रही थीं। कुछ समय बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप होने के बाद एक्ट्रेस ने रणबीर कपूर ने एक बयान दिया था। जिस पर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी सहमति जताई थी।

2 min read
Sonam Kapoor Ranbir Kapoor

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्हें फैशन आइकॉन के नाम से भी इंडस्ट्री में जाना जाता है। सोनम का अंदाज इंडस्ट्री की बाकी अभिनेत्रियों से बिल्कुल हटकर है। वहीं सोनम कपूर अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। अक्सर सोनम कपूर को मीडिया के सामने कई बड़े खुलासे करते हुए भी देखा जा चुका है। सोनम और रणबीर कपूर से जोड़ा एक किस्सा आज भी इंडस्ट्री में खूब छाया रहता है। जब सोनम कपूर ने एक्स बॉयफ्रेंड और एक्टर रणबीर कपूर के खिलाफ बातें कहीं थीं। ये उन दिनों की बात है जब सोनम कपूर और रणबीर कपूर के बीच दूरियां आ गई थीं।

शूटिंग के दौरान शुरू हुई सोनम-रणबीर की लव स्टोरी

साल 2007 में फिल्म सांवरिया की शूटिंग के दौरान सोनम कपूर और रणबीर कपूर पास आए थे। खबरें यहां तक सामने आईं कि सोनम और रणबीर एक-दूसरे के प्यार में दीवाने हो थे। कुछ समय बाद ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था और दोनों के बीच कोल्ड वॉर शुरू हो गई थी। सोनम कपूर ने ब्रेकअप की वजह रणबीर कपूर को ही बताया था। सोनम का कहना था कि बॉयफ्रेंड के रूप में रणबीर उनके इम्प्रेस नहीं कर पाए थे। यही नहीं सोनम कपूर ने रणबीर को ममाज बॉय कहकर ताना भी कसा था।

रणबीर कपूर को लेकर सोनम कपूर ने कही चौंकाने वाली बात

सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में बतौर गेस्ट पहुंचे थे। जहां सोनम ने रणबीर के बारें में ऐसी बात कह दी थी जिसे सुनकर सभी दंग हो गए थे। जब सोनम से करण ने सवाल पूछा कि रणबीर के बारें में वो क्या सोचती हैं, तो सोनम ने कहा था कि 'वो अच्छा दोस्त है उसकी फैमिली वैल्यूज हैं और अपनी मां के लिए उसके दिल में बहुत प्यार है लेकिन बॉयफ्रेंड बनने के लायक नहीं हैं। सोनम कपूर ने बातों ही बातों में ये भी कह डाला कि दीपिका काफी लंबे समय तक रणबीर के साथ रहीं ये किसी तारीफ से कम नहीं है।

दीपिका पादुकोण ने भी जताई सहमति

हैरानी की बात ये थी कि सोनम कपूर की बातों से दीपिका पादुकोण भी बिल्कुल सहमत थीं। दीपिका पादुकोण भी रणबीर कपूर संग रिलेशनशिप में रह चुकी थीं। एक्स बॉयफ्रेंड के बारें में ये सुनकर दीपिका को भी कुछ ज्यादा हैरानी नहीं हुई। दीपिका ने करण जौहर के शो पर कहा था कि रणबीर को अच्छा बॉयफ्रेंड बनने के लिए थोड़े स्किल्स और सीखने की जरुरत है। आपको बतातें चलें कि रणबीर कपूर के इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियों संग अफेयर रहा। इन दिनों एक्टर एक्ट्रेस आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। दोनों की शादी को लेकर आए दिन खबरें सामने आती रहती हैं।

Published on:
11 Sept 2021 07:00 pm
Also Read
View All