कुछ समय पहले ही कंगना ने एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने शिवसेना नेता संजय राउत पर अपने शब्दों से निशाना साधा था। दरअसल, शुरूआत संजय राउत से हुई थी। उन्होंने धमकी भरे अंदाज में कंगना को मुंबई ना आने की बात कही थी। जिसे सुन एक्ट्रेस काफी भड़क गई थीं। एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए ट्वीट में मुंबई की तुलना पीओके से कर दी। कंगना के इस ट्वीट के बाद से सभी ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ लिखना शुरू कर दिया। अभिनेत्री के खिलाफ तेजी से तीन-चार हैशटैग ट्रेंड करने लगे। इस बीच एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी एक ट्वीट कर दिया है। जिसकी अब काफी चारों ओर चर्चा हो रही है।