सोनम ने अपना ३३ वां बर्थडे पति आनंद आहूजा के साथ मनाया।
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने शादी के बाद अपना पहला जन्मदिन धूम-धाम से सेलिब्रेट किया। सोनम ने अपना ३३ वां बर्थडे पति आनंद आहूजा के साथ मनाया। इस दौरान सोनम ने अपने दोस्तों के साथ भी केक कटिंग सेलिब्रेशन किया। सोनम के जन्मदिन के मौके पर भाई हर्षवर्धन और पिता अनिल कपूर ने भी सोनम के साथ थ्रोबैक पिक्चर शेयर की।
वहीं वीरे दी वेडिंग को स्टार स्वरा भास्कर ने भी अपनी ऑनस्क्रीन बेस्टी को सोशल मीडिया पर स्पेशल मैसेज दिया।पति आनंद आहूजा ने भी अपनी नई नवेली दुल्हन के जन्मदिन पर कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। तस्वीर में सोनम कपूर आनंद के साथ काफी मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं।
आनंद ने इस दौरान सोनम को एक स्पेशल मैसेज भी दिया। पति आनंद ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘वह लुक जब सोनम अपने जन्मदिन पर देखती हैं। यह तस्वीरें दिल ले लेती हैं। हैप्पी बर्थडे।’ इसके अलावा आनंद ने दो और तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में सोनम और आनंद साथ हैं। आनंद ने लिखा, स्माइल सबकुछ है। #एवरीडेफिनॉमेनल। वहीं इस तस्वीर और उनके मैसेज को सोनम कपूर ने भी रिस्पॉन्ड किया।
सोनम ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘घर जल्दी आना।’ बता दें, सोनम ने अपना जन्मदिन लंदन में पति आनंद के साथ मनाया। इस दौरान सोनम की बहन रेहा भी उनके साथ थीं। इसके अलावा सोनम की बेस्टी शिहला खान और सम्युक्ता नय्यर भी मौजूद रहीं। सोनम के जन्मदिन के मौके पर उन्होंने साथ में केक कटिंग सेलिब्रेशन भी किया।
इस मशहूर टीवी एक्ट्रेस ने करीना-सोनम के पॅापुलर गाने 'तारीफां' पर लगाए जमकर ठुमके, वीडिओ हुआ वायरलसफेद रंग के इस हॅाट गाउन में उर्वशी ने चलाया आदाओं का जादू, मात्र कुछ घंटो में मिले तीन लाख से ज्यादा व्यूज
Sonam Kapoor celebrates her Birthday in London with Hubby Anand, Friends & Family. . . #sonamkapoor @sonamkapoor #anandahuja @instantbollywood