संपत नेहरा ने कबूला है कि वो फिल्म अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश रच रहा था ।नेहरा ने बताया कि वो सलमान खान की हत्या के लिए दो दिन तक उसके घर की रैकी भी कर चुका है। साजिश किसी भी तरह से नाकामयाब न हो इसके लिए बकायदा नेहरा घर के आस पास की टोह लेने के साथ-साथ सलमान के आने जाने के समय और सिक्योरिटी की जानकारी भी जुटा रहा था। संपत नेहरा मई के पहले सप्ताह में सलमान के घर की रैकी करने के लिए गया था ।