
tareefan
‘बालिक वधू’ टीवी शो से मशहूर हुई एक्ट्रेस अविका गौर आज हर घर में मशहूर हैं। एक्टिंग में तो उन्होंने सभी का दिल जीत ही रखा है और अब डांस में भी वह लोगों को टक्कर देती नजर आ रही हैं। जी हां, हाल में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो अपलोड की जिसमें वह अपने सेक्सी मूव्ज दिखाती नजर आ रही हैं।
उन्होंने करीना कपूर स्टारर फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के मशहूर गाने तारीफां पर डांस किया।गाने के वीडियो में उनके साथ दो और लोग हैं जो इस डांस वीडियो में उनके साथ डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो में अविका ने ब्लैक कलर की फ्री साइज टीशर्ट पहनी हुई है। अविका इस लुक में काफी कूल लग रही हैं।गौरतलब है कि इन दिनों करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ खूब चर्चा में हैं। वहीं फिल्म का गाना ‘तरीफां’ काफी पॅापुलर हो गया है।
वीडियो के कैप्शन में किया धन्यवाद
अविका ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा , ‘शुक्रिया आदिल खान और जूही सोलंकी इस खूबसूरत कोरियोग्राफी के लिए। काश के मैं इसे एक घंटे से ज्यादा रिहर्स कर पाती। मैं और भी गलतियां दूर करना चाहूंगी।’
अविका गौर का कॅरियर
बता दें, एक्ट्रेस अविका ‘ससुराल सिमर का’ में लंबे समय के बाद वापस आईं। इस दौरान अविका के चाहने वालों ने उन्हें एक अलग अंदाज में देखा। बता दें अविका ने टीवी शो 'बालिका वधु' से टीवी की दुनिया में कदम रखा था। इस शो में उन्हें एक अलग ही पहचान मिली।इसके बाद उन्होंने टीवी शो 'ससुराल सिमर का' से वापसी की। बीच में वह 'लाडो 2' सीरियल में भी दिखाई दीं।
Published on:
10 Jun 2018 10:33 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
