
Sonam Wangchuk wife Gitanjali Angmo: लद्दाख के मशहूर समाजसेवी सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने हॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' की काफी तारीफ की है। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय सिनेमा यानी बॉलीवुड की मौजूदा स्थिति पर अपने विचार रखते हुए देश की फेमस कहानियों को बड़े पर्दे पर गहराई और जिम्मेदारी के साथ पेश करने की बात भी की है। गीतांजलि ने सोशल मीडिया पर क्रिस्टोफर नोलन के साथ अपनी एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए लिखा कि नोलन की इस नई फिल्म की कहानी भारत की पुरानी पौराणिक कथाओं जैसी ही लगती है- जैसे किसी हीरो का सफर, उसका संघर्ष, धर्म, किस्मत और सही रास्ते की पहचान।
गीतांजलि अंगमो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने बॉलीवुड को सलाह देते हुए कहा कि भारत के पास पुरानी और ऐतिहासिक कहानियों का बहुत बड़ा खजाना है। बॉलीवुड को सिर्फ मसालेदार या सिर्फ मनोरंजन वाली फिल्में बनाने के बजाय ऐसी फिल्में बनानी चाहिए जो लोगों को कुछ सिखाएं और सोचने पर मजबूर करें। सिनेमा एक बहुत ताकतवर माध्यम है जो लोगों के सोचने के तरीके को बदल सकता है।
गीतांजलि अंगमो का यह बयान ऐसे समय आया है जब उनके पति सोनम वांगचुक ने हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर वह 26 दिनों तक भूख हड़ताल पर थे। वांगचुक देश में हुई नीट (NEET) परीक्षा की धांधली और पेपर लीक के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। इस आंदोलन में उनके साथ आधे से ज्यादा युवा सड़क पर आ गया था और जमकर प्रदर्शन कर रहा था। जब आंदोलन उग्र होने लगा तो सरकारी प्रतिनिधियों और जेपी नड्डा ने सोनम वांगचुक से बातचीत की और 23-24 जुलाई को वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त किया था। इसके तुरंत बाद, 25 जुलाई को देश के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और यह आंदोलन खत्म हुआ था। जिसके बाद खुद सोनम वांगचुक ने मीडिया को संबोधित किया था।
सोनम वांगचुक के इस आंदोलन के दौरान लोगों को उम्मीद थी कि बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान उनका समर्थन करेंगे, क्योंकि कई लोगों का मानना था कि आमिर की मशहूर फिल्म '3 इडियट्स' का मुख्य किरदार (फुंसुक वांगडू) सोनम वांगचुक की जिंदगी से ही प्रेरित था। आमिर खान ने बात तो जरूर की,लेकिन उन्होंने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि यह सिर्फ एक गलतफहमी है और फिल्म बनाते समय उन्हें सोनम वांगचुक के बारे में जानकारी नहीं थी। आमिर के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनका एक 2008 का पुराना वीडियो वायरल हो गया, जिसमें वह सोनम वांगचुक से मिलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग आमिर खान के बयान पर सवाल उठाने लगे थे।