2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“वो बहुत बूढ़े थे, मैंने उनका हाथ झटका”, आकांक्षा चौधरी ने ‘लॉक अप’ में किया खुलासा, सुनाई आपबीती

Akanksha Choudhary: 'लॉक अप 2' में आकांक्षा चौधरी ने अपने करियर का सबसे बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे वह कास्टिंग काउच का शिकार हुई थीं। कुछ पैसों के लिए एक बड़े जज ने उनके साथ जबरदस्ती की और महीने में 5-6 बार संबंध बनाने की शर्त तक रखी थी।
2 min read
Google source verification
Akanksha Choudhary big reveals her secret of Casting Couch experience before evicted from lock upp 2

आकांक्षा चौधरी ने किया कास्टिंग काउच का खुलासा (Photo Source- @reality_scoop_)

Akanksha Choudhary Casting Couch: चर्चित रियलिटी शो 'लॉक अप 2' से मॉडल और एक्ट्रेस आकांक्षा चौधरी का सफर खत्म हो गया है। लेकिन शो से एलिमिनेट होने से ठीक पहले उन्होंने अपनी जिंदगी का एक ऐसा राज खोला, जिसने ग्लैमर इंडस्ट्री के काले सच को एक बार फिर दुनिया के सामने लाकर खड़ा कर दिया है। 'स्प्लिट्सविला' फेम आकांक्षा ने आरोप लगाया कि अपने करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें ब्यूटी पेजेंट की तैयारी के दौरान कास्टिंग काउच और गंभीर यौन उत्पीड़न की कोशिश का सामना करना पड़ा था। आकांक्षा ये बताते हुए रोने लगी। वहां मौजूद सभी कंटेस्टेंट भी हैरान हो गए।

आकांक्षा चौधरी ने कास्टिंग काउच पर किया खुलासा

आकांक्षा चौधरी ने बताया कि अपने पेजेंट के खर्चों, कपड़ों और ट्रेनिंग फीस के लिए उन्हें लगभग 1 से 2 लाख रुपये की बेहद जरूरत थी। क्योंकि उनका परिवार इतना खर्च उठाने में असमर्थ था, इसलिए उन्होंने पेजेंट इंडस्ट्री के एक बेहद प्रभावशाली व्यक्ति से मदद मांगने का फैसला किया। वह व्यक्ति पहले भी कई ब्यूटी पेजेंट्स में जज रह चुका था और आकांक्षा उसे सालों से जानती थीं। वह आदमी उभरते हुए मॉडल्स की वित्तीय मदद करने के लिए जाना जाता था। आकांक्षा ने उसके सामने शर्त रखी कि यदि वह 1-2 लाख रुपये देकर मदद कर दे, तो वह उसके पास एक कर्मचारी के तौर पर काम करके पूरे पैसे चुका देंगी। जिसके बाद उस शख्स ने उन्हें अपने घर बुलाया।

पैसों के लिए मांगी थी मदद

आकांक्षा ने आगे बताया कि पहले भी कई बार वह उसके घर जा चुकी थी जिस कारण उस दिन भी वह बेझिझक वहां पहुंचीं। लेकिन वहां जाते ही उस व्यक्ति ने घिनौनी हरकत की। आकांक्षा ने आरोप लगाया, "जब मैं वहां गई, तो उसने पहले मुझे गले लगाने के बहाने पास बुलाया, लेकिन गले लगाने के बजाय उसने मुझे धक्का दिया और जोर से पकड़ लिया। वह उम्र में काफी बूढ़े थे, इसलिए मैंने किसी तरह उनका हाथ पकड़ा और जोर से झटका देकर खुद को छुड़ाया।"

पैसों के बदले संबंध बनाने को कहा

इसके बाद उस प्रभावशाली व्यक्ति ने पैसों के बदले एक घिनौना प्रपोज़ल दिया। आकांक्षा के अनुसार, "उसने मुझसे कहा कि 'मैं तुम्हें इतने पैसे दे रहा हूं, लेकिन बदले में तुम्हें मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाने होंगे।' उसने मुझे एक महीने की पूरी टाइमलाइन दे दी कि 1 महीने में कितनी बार (5-6 बार) मुझे उसके साथ सोना होगा।" आकांक्षा ने तुरंत उस ऑफर को ठुकरा दिया और वहां से निकल गईं। उन्होंने कहा कि उस समय उस व्यक्ति ने धमकी दी थी कि दो साल में उन्हें इस ऑफर को ठुकराने का भारी पछतावा होगा। लेकिन आकांक्षा ने गर्व से कहा, "आज मुझे कोई पछतावा नहीं है। उस घटना के 6 महीने बाद मैं एक बहुत बड़े शो का हिस्सा थी और आज एक साल बाद मैं देश के सबसे बड़े स्टेज पर खड़ी हूं। मुझे जो भी पहचान मिली है, वह मेरी अपनी मेहनत और लगन से मिली है।" वहीं शो में हर्षद चोपड़ा के पिता भी आए और इस दौरान दोनों का ये प्यार भरा बॉन्ड देखकर सभी कंटेस्टेंट की आंखों में भी पानी आ गया।