2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘एक जोकर की तरह जूनूनी हो गई हैं’ कंगना रनौत ने किया ऋतिक रोशन के पोस्ट पर कमेंट, लोगों ने सुनाई खरी-खोटी

Kangana Ranaut Post: सोशल मीडिया पर #SorryHrithik ट्रेंड के बाद ऋतिक रोशन के बयान पर कंगना रनौत ने तीखा पलटवार किया है। कंगना ने ऋतिक को सबा आजाद के साथ खुश रहने की सलाह देते हुए कहा कि वह आग में घी डालना और उन्हें ट्रोल करने वालों को बढ़ावा देना बंद करें। जिसपर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और वह कंगना को ही ट्रोल कर रहे हैं।
3 min read
Google source verification
Kangana Ranaut React Hrithik Roshan said stop embarrassing saba azad after Sorry Hrithik trend people angry

कंगना रनौत ने किया ऋतिक रोशन को लेकर पोस्ट (Photo Source- @hrithikroshan)

Kangana Ranaut React Hrithik Roshan Post: बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सांसद कंगना रनौत इन दिनों अपनी विचारों और लगातार CJP आंदोलन पर कर रही पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। लेकिन अब वह एक और वजह से चर्चा का विषय बन गई हैं। उनका और सुपरस्टार ऋतिक रोशन के बीच का पुराना विवाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर गरमा गया है। ट्विटर पर 'सॉरी ऋतिक' (#SorryHrithik) हैशटैग जैसे ही तेजी से ट्रेंड हुआ ऋतिक रोशन ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे डाली। उन्होंने लोगों से तथ्यों का इंतजार करने की अपील की, तो कुछ ही घंटों बाद बीजेपी सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी उसका स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए एक्टर पर तीखा पलटवार किया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर कमेंट की लाइन लग गई। लोग दो पक्षों में बंट गए।

कंगना रनौत का ऋतिक रोशन के पोस्ट पर तंज

विवाद की शुरुआत तब हुई जब सोशल मीडिया पर अचानक ऋतिक रोशन के समर्थन में 'सॉरी ऋतिक' ट्रेंड करने लगा। लोगों का कहना था कि अतीत में कंगना के साथ हुए विवाद में ऋतिक को बिना वजह निशाना बनाया गया था। जब यह ट्रेंड वायरल हुआ, तो कंगना रनौत शांत नहीं रहीं। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर ऋतिक रोशन के रिएक्शन पर अपनी बात कही।

कंगना ने लिखा ‘डियर ऋतिक, मुझे खुशी है कि आपको सबा आजाद के रूप में अपना परफेक्ट पार्टनर मिल गया है, आप दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हो। आप एक कमिटेड रिलेशनशिप में हो और इस तरह किसी महिला को टीज करना आपको शोभा नहीं देता। इसके बजाय आप उन लोगों की निंदा करनी चाहिए जो तुम्हारे नाम का इस्तेमाल करके मुझे परेशान और ट्रोल कर रहे हैं। आग में घी डालना और अपने पार्टनर को शर्मिंदा करना बंद करो। उम्मीद है आपको सद्बुद्धि आएगी और आप इस तरह के गैर-जरूरी बयान देना बंद करोगे।’

सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा

सोशल मीडिया पर लोग ऋतिक रोशन और कंगना रनौत को लेकर कमेंट कर रहे हैं। जहां एक ने कंगना रनौत को ही गलत बताया वहीं दूसरे ने ऋतिक रोशन को अटेंशन सीकर तक कह डाला। एक ने लिखा, "कंगना अब एक जोकर की तरह इस मुद्दे पर जुनूनी (Obsessed) हो गई हैं। ऋतिक अपनी जिंदगी में बहुत आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन कंगना आज भी वहीं अटकी हुई हैं।" दूसरे ने लिखा, एक सांसद के तौर पर अपने काम पर ध्यान देना चाहिए न कि बरसों पुराने विवादों को हवा देनी चाहिए।" तीसरे ने लिखा, कंगना का सच समझने में लोगों को 10 साल लग गए। वह शाहरुख खान से लेकर करण जौहर और जया बच्चन को भी बीच में ले आती हैं। वह एक दम पागल हैं।

सालों पुरानी जंग फिर हुई ताज़ा

गौरतलब है कि कंगना रनौत और ऋतिक रोशन का विवाद साल 2016-17 में हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े विवादों में से एक रहा था। दोनों के बीच एक-दूसरे पर कानूनी नोटिस और ईमेल लीक होने का लंबा दौर चला था। लंबे समय तक शांत रहने के बाद, इस नए ट्रेंड और कंगना के कमेंट ने एक बार फिर दोनों स्टार्स के बीच की दुश्मनी को जगज़ाहिर कर दिया है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग