1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रूहानिका धवन को Khatron Ke Khiladi 15 के स्टंट में लगी चोट? दिखे गहरे निशान, तस्वीरों ने बढ़ाई चिंता

Ruhanika Dhawan injury: ओरी की बर्थडे पार्टी में रूहानिका धवन की जांघ पर दिखे निशानों ने फैंस की चिंता बढ़ा दी। क्या 'खतरों के खिलाड़ी 15' के स्टंट के दौरान लगी चोट?
2 min read
Google source verification
Ruhanika viral photos

रूहानिका धवन की जांघ पर दिखे निशान। (सोर्स: instagram-tellymasala/filmywapduniya)

Khatron Ke Khiladi 15: 'खतरों के खिलाड़ी 15' की कंटेस्टेंट रूहानिका धवन को लेकर सोशल मीडिया पर नई चर्चा शुरू हो गई है। ओरी के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज और वीडियो में उनकी बाईं जांघ पर दो बड़े निशान दिखाई दिए, जिसके बाद फैंस अंदाजा लगाने लगे कि क्या ये चोटें शो के किसी खतरनाक स्टंट के दौरान लगी हैं। हालांकि, रूहानिका ने अब तक इन निशानों या उनकी वजह पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

ओरी के बर्थडे सेलिब्रेशन में दिखे निशान

ओरी के बर्थडे के मौके पर 'खतरों के खिलाड़ी 15' के कई कंटेस्टेंट्स एक साथ नजर आए। तो वहीं, रूहानिका धवन छोटी चेकर्ड ड्रेस में दिखाई दीं, जिसमें उनकी बाईं जांघ पर दो स्पष्ट निशान नजर आए। इन्हें देखकर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई कि कहीं ये चोट शो की शूटिंग के दौरान किए गए किसी हाई-रिस्क स्टंट की तो नहीं है। फिलहाल, इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रूहानिका ने भी इस पर कोई बयान जारी नहीं किया है।

बता दें, बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान सभी कंटेस्टेंट्स ने पहले पैपराजी के सामने पोज दिए और फिर वीडियो कॉल के जरिए ओरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सभी ने मिलकर बर्थडे सॉन्ग भी गाया, जिसकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

रुबीना दिलैक के साथ भी हो चुका है हादसा

इससे पहले भी इस सीजन में रुबीना दिलैक भी एक खतरनाक हेलीकॉप्टर स्टंट के दौरान हादसे का शिकार हो चुकी हैं। शो के प्रोमो में उन्हें उड़ते हेलीकॉप्टर से पानी में छलांग लगाने के बाद बेहोश होते देखा गया था। क्रू ने तुरंत उन्हें मेडिकल सहायता के लिए एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया और बाद में रुबीना ने बताया कि उन्हें केवल इतना याद है कि लोग उन्हें एम्बुलेंस में ले जा रहे थे।

रोहित शेट्टी के होस्ट वाले 'खतरों के खिलाड़ी 15' का प्रीमियर 1 अगस्त 2026 को हुआ। शो हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे कलर्स टीवी पर स्ट्रीम होता है और इसे JioHotstar पर भी स्ट्रीम किया जाता है। इस बार शो की थीम 'डर का नया दौर' रखी गई है। बता दें, इस सीजन में गौरव खन्ना, रुबीना दिलैक, ऋत्विक धनजानी, जैस्मीन भसीन, अविका गोर, करण वाही, ओरी (ओरहान अवत्रामणि), रूहानिका धवन, शगुन शर्मा, हर्ष गुजराल, अविनाश मिश्रा, फरहाना भट और विशाल आदित्य सिंह जैसे कंटेस्टेंट हिस्सा ले रहे हैं।