1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैकलीन फर्नांडीज का वायरल Nip Slip वीडियो AI से बनाया गया’, ‘जुगनी’ सिंगर ने दर्ज कराई पुलिस में शिकायत

Jacqueline Fernandez viral video: 'जुगनी' गाने में जैकलीन फर्नांडीज के कथित वायरल वीडियो विवाद पर सिंगर सोनू ठकराल ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैल रही क्लिप AI से एडिट की गई है और इस मामले में साइबर सेल में शिकायत दर्ज करा दी गई है।
2 min read
Google source verification
Jacqueline Fernandez

जैकलीन फर्नांडीज न्यू सॉग 'जुगनी' (IMDb)

Jugni controversy: एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पर फिल्माए गए गाने 'जुगनी' को लेकर उठे वार्डरोब मालफंक्शन विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। गाने के सिंगर सोनू ठकराल ने दावा किया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही विवादित क्लिप AI की मदद से एडिट की गई है। उन्होंने इस मामले में साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है और कहा है कि इस पर जल्द सार्वजनिक रूप से भी बात करेंगे।

विवाद कैसे शुरू हुआ?

15 जुलाई को 'जुगनी' का आधिकारिक म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद कुछ दर्शकों ने दावा किया कि एक सीन में जैकलीन फर्नांडीज का वार्डरोब मालफंक्शन दिखाई दे रहा है। इसके बाद उस हिस्से की क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी।

बता दें, विवाद बढ़ने पर कई यूजर्स ने मेकर्स से सवाल किए कि ऐसा सीन फाइनल कट में कैसे शामिल किया गया और बाद में गाने से उस हिस्से को ब्लर या हटाए जाने की बात भी सामने आई, लेकिन कथित क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर होती रही।

सोनू ठकराल ने AI एडिटिंग का लगाया आरोप

अब इस पूरे मामले पर सिंगर सोनू ठुकराल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा कि जिस क्लिप को वायरल किया जा रहा है, उसे AI का इस्तेमाल करके एडिट किया गया है और उसका AI-जेनरेटेड वर्जन सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है।

दरअसल, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साइबर सेल से एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि उन्होंने 'जुगनी' को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनके अनुसार, फर्जी तरीके से तैयार की गई क्लिप को जानबूझकर आगे स्ट्रीम किया जा रहा है।

साइबर सेल में दर्ज हुई शिकायत

सोनू ठकराल ने बताया कि मामला साइबर सेल तक पहुंच चुका है और वह जल्द ही इस विवाद पर विस्तार से अपनी बात रखेंगे। फिलहाल उन्होंने कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अब तक जैकलीन फर्नांडीज या 'जुगनी' के निर्माताओं की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। साथ ही, 'जुगनी' गाने को सोनू ठकराल और बी प्राक ने गाया है। इसका म्यूजिक MNLTX और Avvy Sra ने तैयार किया है, जबकि गीत Fxrzii ने लिखे हैं। म्यूजिक वीडियो का निर्देशन अरविंद्र एस खैरा ने किया है।