
एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना बेटे के जन्म के बाद पहली झलक (सोर्स: instagram-instantbollywood/KarishmaTanna)
Karishma Tanna hospital discharge: एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना बेटे के जन्म के बाद पहली बार अस्पताल से डिस्चार्ज होकर पति वरुण बंगेरा के साथ घर पहुंचीं। कपल ने पैप्स का अभिवादन किया, लेकिन अपने नवजात बेटे का चेहरा कैमरों से छिपाकर रखा। बता दें, एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना और उनके पति वरुण बंगेरा अपने पहले बच्चे के जन्म के बाद नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं। 29 जुलाई को बेटे का स्वागत करने के बाद अब करिश्मा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। शनिवार को दोनों अपने नवजात बेटे को घर लेकर पहुंचे, जहां पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद किया। हालांकि, कपल ने इस दौरान अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया।
मुंबई में अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा अपने बेटे के साथ घर पहुंचे। इस दौरान पैपराजी ने दोनों को बधाई दी, जिसका कपल ने मुस्कुराते हुए धन्यवाद किया। बता दें, वरुण बंगेरा अपने बेटे को बेबी कैरी कॉट में लेकर चलते नजर आए, जबकि करिश्मा उनके साथ थीं। दोनों ने बेटे की प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए उसका चेहरा कैमरों से छिपाए रखा।
दरअसल, बेटे के जन्म की जानकारी कपल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उनके जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद आया है। पोस्ट के अनुसार, उनके बेटे का जन्म 29 जुलाई 2026 को हुआ।
करिश्मा और वरुण ने फरवरी 2022 में शादी की थी। शादी के करीब 4 साल बाद दोनों इस साल अप्रैल में अपने पहले बच्चे की उम्मीद करने की घोषणा की थी। इसके बाद करिश्मा लगातार अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहीं। उनका बेबी शॉवर भी काफी चर्चा में रहा था।
करिश्मा तन्ना ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी, जिसमें बाद में उन्होंने फिल्मों में भी काम किया, लेकिन पिछले कुछ सालों में उन्होंने OTT प्लेटफॉर्म पर अपनी दमदार एक्टिंग से अलग पहचान बनाई है और आने वाले समय में करिश्मा फिल्म 'Mom 2' में नजर आएंगी। इस फिल्म में खुशी कपूर भी अहम भूमिका निभा रही हैं। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि फिल्म में खुशी कपूर का अभिनय दर्शकों को चौंका सकता है। हालांकि, इस संबंध में निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
Updated on:
01 Aug 2026 04:28 pm
Published on:
01 Aug 2026 04:28 pm
