2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति अनुराग डोभाल के चीटिंग के आरोप पर रितिका ने तोड़ी चुप्पी, UK Rider के 37 लाख एलिमनी वाले दावे को बताया झूठा

Ritika Chauhan On Anurag Dobhal Allegations: अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका चोहान ने धोखा देने वाले आरोपों पर चुप्पी तोड़ दी है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
2 min read
Google source verification
Ritika Chauhan On Anurag Dobhal Allegations

अनुराग डोभाल ने रितिका चौहान पर लगाए आरोप (फोटो सोर्स- Youtube/Ritika Chauhan Dobhal)

Ritika Chauhan On Anurag Dobhal Allegations: यूट्यूबर यूके07 राइडर यानी अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रितिका के बीच चल रहा विवाद अब लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। पहले अनुराग डोभाल ने अपनी पत्नी पर बेवफाई, 37 लाख रुपये की एलिमनी मांगने और बेटे से मिलने नहीं देने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। अब इन सभी आरोपों पर रितिका ने पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि वह अपनी सफाई देने नहीं, बल्कि अपने बच्चे के भविष्य के लिए सच सामने रखने आई हैं।

'बच्चे के लिए सच बताना जरूरी था'

रितिका ने वीडियो में कहा कि आज नहीं तो कल उनका बेटा बड़ा होकर उनसे सवाल करेगा कि आखिर उनके माता-पिता के बीच क्या हुआ था। इसलिए उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ने का फैसला किया। उनका कहना है कि वह किसी से सहानुभूति नहीं चाहतीं, बल्कि सिर्फ अपना पक्ष लोगों तक पहुंचाना चाहती हैं।

'हर निजी बात सोशल मीडिया पर ले आते हैं अनुराग'

रितिका ने अनुराग डोभाल पर आरोप लगाया कि वह हर निजी विवाद को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर देते हैं। उन्होंने कहा कि बिना किसी ठोस सबूत के उनके चरित्र पर सवाल उठाए गए और अफेयर जैसे आरोप लगाए गए, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।

37 लाख रुपये की एलिमनी वाले दावे को बताया झूठ

अनुराग डोभाल ने अपने वीडियो में दावा किया था कि उन्होंने बेटे से मिलने के लिए रितिका के परिवार को 37 लाख रुपये दिए और भारी एलिमनी की मांग की गई। इस पर रितिका ने साफ शब्दों में कहा कि यदि उन्होंने कभी 37 लाख रुपये मांगे हैं, तो अनुराग चैट, स्क्रीनशॉट, बैंक ट्रांजैक्शन या कोई भी कानूनी दस्तावेज सार्वजनिक करें। उनके मुताबिक ऐसा कोई सबूत मौजूद नहीं है क्योंकि यह दावा पूरी तरह गलत है।

'गर्भावस्था में भी नहीं मिला साथ'

रितिका ने आरोप लगाया कि गर्भावस्था के दौरान अनुराग ने न तो आर्थिक सहयोग दिया और न ही भावनात्मक रूप से उनका साथ निभाया। उन्होंने दावा किया कि घर का किराया, रोजमर्रा के खर्च और अन्य जरूरतों का इंतजाम उन्होंने खुद किया। इतना ही नहीं, बच्चे के जन्म के समय अस्पताल का बिल तक अनुराग ने नहीं चुकाया। रितिका का कहना है कि डिलीवरी वाले दिन उन्हें मदद मिलने के बजाय कानूनी नोटिस भेज दिया गया।

अफेयर के आरोपों को किया खारिज

अनुराग डोभाल ने अपने वीडियो में दावा किया था कि रितिका का उनके एक दोस्त के साथ रिश्ता था। इस पर रितिका ने कहा कि जिस व्यक्ति का नाम लिया जा रहा है, उसे अनुराग पहले से जानते थे। अब उसी बात को आधार बनाकर उन पर बेवफाई का आरोप लगाना केवल उनकी छवि खराब करने की कोशिश है। उन्होंने इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया।

'अगर लालची होती तो सब कुछ छोड़कर नहीं आती'

रितिका ने कहा कि अगर उनका मकसद सिर्फ पैसे कमाना होता, तो वह अपना सामान, गहने और संपत्ति से जुड़े अधिकार कभी नहीं छोड़तीं। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन हालात ऐसे बने कि उन्हें अलग होना पड़ा।

अनुराग ने लगाए थे ये आरोप

इससे पहले अनुराग डोभाल ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक लंबा वीडियो साझा करते हुए दावा किया था कि उनकी पत्नी ने उनके दोस्त के साथ मिलकर उन्हें धोखा दिया। उन्होंने कुछ ऑडियो और वीडियो क्लिप भी साझा किए थे। अनुराग का आरोप था कि उन्हें अपने बेटे से मिलने नहीं दिया जा रहा और इसके लिए उन्होंने 37 लाख रुपये भी दिए हैं। हालांकि, अब रितिका ने इन सभी दावों को झूठा बताते हुए अनुराग से सबूत सार्वजनिक करने की चुनौती दी है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग