1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Alliance में आते ही सलमान खान ने भाई सोहेल खान को लगाया गले, अभिनेता को अचानक देखकर सभी हुए हैरान

Salman Khan In Alliance: शो अलायंस में सलमान खान की एंट्री वाला प्रोमो अब सामने आया है। सलमान की जबरदस्त एंट्री देख हर कोई हैरान हो गया।
2 min read
Google source verification
Salman Khan In Alliance

सलमान खान ने अलांयस में ली एंट्री ( फोटो सोर्स- Instagram/tahirjasus)

Salman Khan In Alliance: अमेजन के शो 'अलायंस' में सलमान खान की एंट्री हो चुकी है। सलमान शो में अपने छोटे भाई सोहेल खान को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे। ऐसे में सलमान की एंट्री वाला प्रोमो अब सामने आ चुका है। सलमान खान की एंट्री ने हर किसी को हैरान कर दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही सलमान की एंट्री हुई, वहां मौजूद हर किसी की आंखें फटी की फटी रह गईं।

सलमान ने अलांयस में की एंट्री

सलमान खान को शो अलांयस में देखते ही हर कोई हैरान रह गया। अब शेयर किए गए प्रोमो में नजर आता है कि वो एंट्री लेते हैं और सीधे जाकर अपने छोटे भाई सोहेल को गले लगाते हैं। सलमान खान इस दौरान काऊ बॉय के लुक में ही नजर आए। सिर पर टोपी लगाए सलमान शर्ट और जीन पहने नजर आए।

सलमान के प्रोमो का वीडियो हुआ वायरल

जैसे ही सलमान खान की एंट्री वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही तुरंत लोगों ने इस पर अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया। सलमान खान के काऊ बॉय वाले लुक के इस वीडियो को 'ताहिर जासूस' समेत कई पैपराजी पेज पर शेयर किया गया है।

संजय दत्त संग सलमान की मुलाकात

बता दें, सलमान खान ने हाल ही में अपने बेहद करीबी दोस्त और बड़े भाई समान संजय दत्त से मुलाकात की, जिसने दोनों की गहरी दोस्ती की एक बार फिर झलक दिखाई। हालांकि मुलाकात के कुछ घंटों बाद ही देर रात सलमान भावुक हो उठे। रात करीब 1:40 बजे उन्होंने संजय दत्त के साथ अपनी दो खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं और उन पर जमकर स्नेह बरसाया।

इतना ही नहीं, उन्होंने संजय की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और खुशियों के लिए भगवान से प्रार्थना भी की। सलमान का यह इमोशनल पोस्ट देखकर फैंस भी भावुक हो गए। गौरतलब है कि संजय दत्त ने 29 जुलाई को अपना 67वां जन्मदिन मनाया था, जबकि 31 जुलाई को सलमान उनसे मिलने पहुंचे। इस खास मुलाकात के बाद सलमान का शायराना अंदाज भी देखने को मिला। सलमान के इस अंदाज को फैंस पसंद कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग