
सौरव जोशी हुए ट्रोल (फोटो सोर्स- Twitter@choga_don)
Sourav Joshi Youtube Vlog Controversy: भारत के सबसे लोकप्रिय व्लॉगर्स में गिने जाने वाले सौरव जोशी एक बार फिर सोशल मीडिया पर विवादों में घिर गए हैं। इस बार वजह उनके नए व्लॉग का एक ऐसा सीन है, जिसे लेकर इंटरनेट पर तीखी बहस छिड़ गई है। वीडियो में उनकी पत्नी अवंतिका उन्हें नहाते समय रिकॉर्ड करती हुई दिखाई देती हैं। इस क्लिप के सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कंटेंट क्रिएशन की सीमाओं पर सवाल उठाए हैं।
हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक न तो सौरव जोशी और न ही अवंतिका की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही क्लिप और यूजर्स की प्रतिक्रियाओं के आधार पर ये विवाद चर्चा में बना हुआ है।
पिछले कुछ दिनों से सौरव जोशी के व्लॉग्स को लेकर लगातार बहस देखने को मिल रही है। हाल ही में एक वीडियो में अवंतिका को पानी में खींचने वाला सीन भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब नए वीडियो में एक ऐसा सीन दिखा, जिसमें अवंतिका कैमरा लेकर कमरे में पहुंचती हैं जबकि सौरव नहा रहे होते हैं।
वीडियो में सौरव कहते सुनाई देते हैं कि अभी नहाने के बाद शूटिंग शुरू करनी चाहिए, लेकिन इसके बावजूद रिकॉर्डिंग जारी रहती है। कुछ देर बाद वो मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि उनकी आंखों में साबुन चला गया है और कैमरा हटाने की बात करते हैं। इसके बाद अवंतिका वहां से निकल जाती हैं और कहती हैं कि जब तक वो नहा रहे हैं, तब तक वो खुद तैयार हो जाती हैं।
ये वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ यूजर्स ने इसे पति-पत्नी के बीच का हल्का-फुल्का मजाक बताया, जबकि कई लोगों ने इसे ट्रोल करना शुरू कर दिया।
आपको बता दें, कुछ दिन पहले सौरव का एथेनॉल पेट्रोल पर बयान भी काफी चर्चाओं में रहा था। हालांकि बाद में उन्होंने स्वीकार किया था कि उनकी गलती थी। लेकिन एथेनॉल के साथ मिक्स किए हुए पेट्रोल को लेकर दिया गया उनका बयान, उनकी लग्जरी कार की माइलेज से जुड़ा दावा और फिर उनकी कुल संपत्ति को लेकर सामने आई चर्चाओं ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया था।
पूरा मामला उस समय शुरू हुआ जब सौरव जोशी ने अपने व्लॉग में अपनी मर्सिडीज कार की परफॉर्मेंस का जिक्र करते हुए कहा था कि एथेनॉल पेट्रोल के इस्तेमाल के बाद उनकी कार की माइलेज पहले जैसी नहीं रही। उन्होंने दावा किया कि पहले कार 17 की एवरेज देती थी, लेकिन अब माइलेज सिर्फ 5 रह गई है जिससे भारी गिरावट देखने को मिली है।
Updated on:
02 Aug 2026 06:01 pm
Published on:
02 Aug 2026 01:18 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
