2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड हुआ #SorryHrithik? जानिए ऋतिक-कंगना की जंग का पूरा इतिहास

Hrithik Roshan Kangana Ranaut Controversy: ऋतिक रोशन और कंगना रनौत का 10 साल पुराना विवाद सोशल मीडिया पर #SorryHrithik ट्रेंड के साथ एक बार फिर भड़क उठा है। 'सिली एक्स' बयान, 1,439 ईमेल्स, पेरिस सगाई और साइबर जांच से जुड़े इस सबसे कड़वे बॉलीवुड विवाद की पूरी टाइमलाइन का क्या है कहनी जानें...
2 min read
Google source verification
Why did SorryHrithik trend on social media Hrithik Roshan Kangana Ranaut silly ex Controversy 2016 legal notice

कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के विवाद के बारे में जानें (Photo Source- @Jod_insane)

Hrithik Roshan Kangana Ranaut Controversy: हिंदी सिनेमा के इतिहास का सबसे कड़वा, कानूनी रूप से उलझा और सार्वजनिक विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। साल 2010 की फिल्म ‘काइट्स’ और 2013 की ‘कृष 3’ में साथ काम करने वाले ऋतिक रोशन और कंगना रनौत के बीच की जंग हाल ही में सोशल मीडिया पर फिर से भड़क उठी है। जब कंगना ने दिल्ली में हुए NEET पेपर लीक और CJP प्रधर्शन को लेकर बयान दिया था, जिसके बाद CJP प्रवक्ता सौरव दास ने चुटकी लेते हुए कहा था कि वह यंग ऋतिक रोशन जैसे दिखते हैं इसलिए कंगना उन्हें अपना निशाना बना रही हैं। इस बयान के बाद इंटरनेट पर ‘सॉरी ऋतिक’ (#SorryHrithik) ट्रेंड करने लगा, जिससे एक पुराना विवाद फिर जीवित हो उठा।

क्या था ऋतिक रोशन और कंगना रनौत का विवाद?

इस विवाद की शुरुआत साल 2016 में हुई थी, जब कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में ऋतिक का नाम लिए बिना उन्हें अपना 'सिली एक्स' (Silly Ex) कह दिया था। इसके बाद ऋतिक ने कंगना को लीगल नोटिस भेजकर सार्वजनिक माफी की मांग की थी। ऋतिक ने राष्ट्रीय टेलीविजन और सोशल मीडिया पर इन दावों को खारिज करते हुए यहां तक कह दिया था, "कंगना रनौत के मुकाबले पोप के साथ मेरे अफेयर के ज्यादा चांस हैं।"

ऋतिक की लीगल टीम ने आरोप लगाया था कि कंगना ने उन्हें 1,439 ईमेल भेजे थे, जो मेंटल हैरेसमेंट था। वहीं, ऋतिक ने 2016 में फर्जी ईमेल आईडी और पहचान की चोरी (IT एक्ट) के तहत साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई थी। दूसरी तरफ, कंगना ने दावा किया था कि दोनों का 7 साल लंबा रिश्ता रहा था और पेरिस में सगाई हुई थी। हालांकि, ऋतिक के पासपोर्ट रिकॉर्ड में पेरिस यात्रा का कोई नामोनिशान नहीं मिला और सुजैन खान ने भी उनके अफेयर की वायरल फोटो को फेक बताया था।

"कोई गवाह नहीं, कोई सबूत नहीं"

5 अक्टूबर 2016 को ऋतिक ने फेसबुक पर एक लंबा बयान जारी कर सवाल उठाया था कि 7 साल लंबे कथित पैशनेट अफेयर का एक भी पैपराजी फोटो, गवाह या मैसेज कैसे नहीं हो सकता? अभिनेता फरहान अख्तर ने भी एक ओपन लेटर लिखकर ऋतिक का समर्थन किया था कि बिना किसी सबूत के बातें फैलाई जा रही हैं। वहीं, फरवरी 2021 में, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ऋतिक का बयान दर्ज किया था, जिस पर कंगना ने तंज कसते हुए कहा था, "मेरा सिली एक्स अभी भी वहीं खड़ा है…" हालांकि, यह मामला कानूनी रूप से कभी पूरी तरह सुलझ नहीं सका।

फिल्म 'कृष 3' का ट्रेलर

'सॉरी ऋतिक' ट्रेंड पर ऋतिक का बयान

हाल ही में इंटरनेट पर लोग कंगना रनौत को ट्रोल करने लगे और पुराने विवाद को लेकर ऋतिक से माफी मांगने लगे और 'सॉरी ऋतिक' ट्रेंड करने लगा। ऋतिक रोशन ने भी लेखक फ्रेडी बर्डी के पोस्ट पर शांतिपूर्ण प्रतिक्रिया दी। ऋतिक ने साफ किया कि बदलती पब्लिक ओपिनियन के आधार पर पक्ष लेना गलत है और बहस हमेशा भावनाओं के बजाय ठोस तथ्यों (Facts) पर आधारित होनी चाहिए।