
हर्ष गुजराल ने Gen Z आंदोलन पर दिया रिएक्शन (Photo Source- realharshgujral)
Harsh Gujral Jantar Mantar Protest Remark: हाल ही में नीट (NEET) पेपर लीक आंदोलन और सीजेपी (CJP) प्रदर्शन के दौरान सड़कों पर उतरी Gen Z द्वारा इस्तेमाल की गई अभद्र और आपत्तिजनक भाषा ने पूरे देश को चिंता में डाल दिया था। शिक्षा और हक की लड़ाई के नाम पर जिस तरह नाबालिगों और युवाओं ने गाली-गलौज का सहारा लिया, उस पर समाज के हर वर्ग ने सवाल उठाए हैं। कंगना रनौत भी युवा पीढ़ी को गटर छाप कह चुकी हैं। जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है, इसी बीच अब इस लिस्ट में अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन हर्ष गुजराल का नाम भी शामिल हो गया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह Gen Z की शिक्षा स्तर और उनके दोहरे रवैये पर तंज कसते हुए मजाक उड़ा रहे हैं।
हर्ष गुजराल ने अपने शो के दौरान देश में कॉमेडियंस की मौजूदा स्थिति और सोशल मीडिया ट्रॉलिंग पर बात की। उन्होंने मजाकिया लहजे में दर्शकों से कहा, "कॉमेडियंस की स्थिति ठीक नहीं है इस देश में। जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट हुआ और मेरे 50,000 फॉलोअर्स कम हो गए। कोई कह रहा है तू बीजेपी का आदमी है। कोई कह रहा है तू CJP का आदमी है। स्थिति बेहद ही खराब चल रही है।"
हर्ष ने अपने शो में आगे युवा पीढ़ी से पूछा कि क्या कोई यहां साल 2000 के बाद पैदा हुआ बच्चा है? और यह बताओ कि तुम्हारी जनरेशन अच्छी कैसे है? तभी एक लड़की ने हाथ उठाया और अपना नाम बताया। जब कॉमेडियन ने उससे पूछा कि वह क्या करती हैं तो उसने कहा कि वह पढ़ाई कर रही हैं और अपने कॉलेज का नाम CCSU बताया।
हर्ष ने आगे CCSU का पूरा मतलब पूछा तो छात्रा ने कहा 'चंद्र सिंह' सीसीएसयू की फुल फॉर्म है चंद्र सिंह। इसी को लेकर हर्ष ने तंज और हंसते हुए कहा कि ये रहा Gen Z जो एजुकेशन के लिए लड़ रहा था C और C में चंद्र सिंह आ गया वाह क्या बात है।" उन्होंने मजाकिया अंदाज में पंक्तियां गाईं- "अनमोल मीठे-मीठे इसके बोल, आंखें इसकी गोल-गोल… ढम-ढम बाजे ढोल!" कॉमेडियन की बात पर वहां मौजूद जनता जोर-जोर से हंसने लगी।
हर्ष गुजराल का यह वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। जहां एक तरफ लोग इसे सिर्फ एंटरटेनमेंट के तौर पर देख रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ नेटिजन्स का कहना है कि हर्ष ने हंसाते-हंसाते आज के आंदोलनकारी युवाओं की जमीनी हकीकत और उनके ज्ञान का खोखलापन सामने रख दिया है।
Updated on:
02 Aug 2026 12:46 pm
Published on:
02 Aug 2026 12:25 pm
