बॉलीवुड

Rhea Chakraborty के समर्थन में उतरीं आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान, बोलीं- वह साजिश की शिकार मासूम लड़की थी

सोनी राजदान ने किया रिया चक्रवर्ती का समर्थन ट्वीट कर कहा कि वह साजिश की शिकार मासूम लड़की थीं
2 min read
soni_razdan_rhea_chakraborty.jpg
Soni Razdan Rhea Chakraborty

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के लिए साल 2020 काफी मुश्किलों भरा रहा। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगे। ड्रग्स मामले में एनसीबी ने उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। वह करीब एक महीने तक जेल में बंद थीं। इसके बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। लेकिन इस पूरे मामले में सोशल मीडिया पर रिया को बुरी तरह ट्रोल किया गया।

अब, हाल ही में ट्विटर पर एक यूजर ने कहा कि रिया चक्रवर्ती जेल गई थीं ऐसे में उनके बॉलीवुड में करियर की संभावनाएं पूरी तरह खत्म हो चुकी हैं। यूजर के इस ट्वीट पर महेश भट्ट की पत्नी सोनी रजदान ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि रिया एक साजिश की शिकार मासूम लड़की थी।

सोनी रजदान ने ट्वीट कर लिखा, 'रिया का जेल जाना उन लोगों का पर्दाफाश करता है जिन लोगों ने उन्हें वहां भेजा और वह एक साजिश की शिकार मासूम लड़की थीं। आखिर उनके साथ कोई काम क्यों नहीं करेगा? मुझे लगता है कि वह बहुत अच्छा करेंगी। मुझे इसकी पूरी उम्मीद है।' सोनी रजदान का यह ट्वीट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही रिया चक्रवर्ती को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। उन्हें सुशांत की मौत का जिम्मेदार ठहराया गया। हालांकि उनके खिलाफ अभी तक कोई सबूत नहीं मिल पाया है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मुंबई स्थित उनके घर के कमरे से उनका शव मिला। उनके केस की जांच अभी तक जारी है।

Published on:
18 Jan 2021 07:56 pm