बॉलीवुड

ठेले पर चप्पल बेच रहे दुकानदार का सोनू सूद ने किया प्रचार, अभिनेता के नाम पर मिलेगी 20% की छूट

सोशल मीडिया पर एक्टर सोनू सूद ने अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सोनू सूद श्रीनगर में चप्पल बेच रहे दुकानदार का प्रचार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सोनू सूद दुकानदार से दाम सही लगाने को भी कहते हैं। देखिए ये मजेदार वीडियो।
2 min read
Sonu Sood bargains for ‘chappals’ with a street vendor in Srinagar
Sonu Sood bargains for ‘chappals’ with a street vendor in Srinagar

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद लाखों लोगों के हीरो बन चुके हैं। जो काम सोनू सूद ने कोरोना काल में किया है। उसे वो अभी जारी रखें हुए हैं। आज भी सोनू सूद किसी ना किसी तरह से लोगों की मदद करते हुए दिखाई देते हैं। हाल ही में सोनू सूद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो अभिनेता ने ही सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें उनका अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है।

सोनू सूद का लेटेस्ट वीडियो

सोनू सूद ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर वीजियो को शेयर किया है। वीडियो में सोनू सूद चप्पल की दुकान के बाहर खड़े हुए नज़र आ रहे हैं। सोनू कैमरे में देखते हुए बताते हैं कि 'वो इस वक्त कश्मीर में श्रीनगर में है। सोनू सूद दुकानदार शमीम खान से चप्पलों के दाम पूछते हैं। सोनू सूद को दुकानदार शमीम खान बतातें हैं कि बच्चों की चप्पल 50 रुपए में मिलती हैं। जिसे देख सोनू सूद कहते हैं कि इससे खूबसूरत चप्पल आपने नहीं देखी होगी।

तभी सोनू सूद जब बड़ों की चप्पलों का दाम पूछते हैं। तो दुकानदार 120 रुपए बताता है। सोनू सूद दाम कम करने को कहते हैं। बड़ों की चप्पलों पर दुकानदार सोनू सूद को लास्ट प्राइस 50 रुपए बताता है।

सोनू सूद ने चप्पल दुकानदार का किया प्रचार

सोनू सूद जब शमीम खान से पूछते हैं कि 'वो कब से यहां ठेला लग रहे हैं?' तो शमीम खान बतातें कि '10 साल से वो चप्पल बेच रहे हैं। वीडियो में सोनू सूद अपील करते हैं कि लोग उनकी दुकान से चप्पल खरीदें। सोनू सूद का नाम लेने पर उन्हें शमीम खान 20 प्रतिशत छूट भी देंगे।' सोनू सूद दुकानदार को गले भी लगाते हैं।

सोनू सूद का कैप्शन

वीडियो को शेयर करते हुए सोनू सूद ने कैप्शन में लिखा है कि 'हमारा चप्पल शोरूम, मेरे नाम पर 20% की छूट'। इसी के साथ उन्होंने लॉफ्टर का इमोजी भी बनाया है। सोनू सूद का ये अंदाज देख उनके फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। कमेंट और लाइक कर वो उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

पृथ्वीराज में नज़र आएंगे अभिनेता

सोनू सूद के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वो फिल्म 'पृथ्वीराज' में दिखाई देंगे। इस फिल्म एक्टर अक्षय कुमार भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। वैसे आपको बता दें ये फिल्म अपने नाम को लेकर विवादों में फंसी हुई है। फिल्म के नाम को बदलने के लिए करणी सेना ने मेकर्स को चेतावनी दी है।

Published on:
07 Aug 2021 04:51 pm
Also Read
View All
National Film Awards 2026 LIVE: धनुष को ‘रायन’ के लिए एक और पुरस्कार, यामी गौतम को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री सम्मान

हिंदी-बंगाली फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग कर चुकी थीं रानी मुखर्जी की मां, जानें कौन थीं कृष्णा मुखर्जी जिनका 75 की उम्र में निधन

‘आर्टिकल 370’ से लेकर ‘चंदू चैंपियन’ तक, नेशनल फिल्म पुरस्कार 2026 में छाईं ये फिल्में, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास शुरू हुआ भव्य समारोह

“गरुड़ पुराण पर आधारित होगी अजय देवगन की ‘सूर्यस्पर्श’!”, सुपरनैचुरल अवतार में दिखेंगे एक्टर

सरगम वैश के आरोपों के बीच ‘The Vvaan’ मेकर्स ने खरीदे ‘ऐगिरि नंदिनी’ के सिंक राइट्स, बोले- ‘लीक कैसे हुआ पता नहीं’