नई दिल्ली। कोरोनावायरस ( Lockdown ) के बीच अचानक से हुए लॉकडाउन का असर सबसे ज्यादा प्रवासी मजदूरों ( Migrant Workers ) पर दिखाई दे रहा है। जो अपने परिवार से दूर दूसरे राज्यों में फंसे हुए हैं। ऐसे में उनकी मदद करने के लिए आगे आए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ( Sonu Sood ) किसी भगवान से कम नहीं है। कोरोना संकट के बीच सोनू अलग-अलग ढंग से गरीब लोगों ( Sonu Help Poor People ) की मदद कर रहे हैं। स्पेशल बसों के जरिए वह प्रवासी मजदूरों को उन्हें उनके घर सही सलामत पहुंचा रहे हैं। उनके इस काम को हर जगह काफी सराहया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोगों के बीच उनकी दीवानगी देखने को मिल रही है। कुछ समय पहले सोनू सूद ने एक ट्वीट ( Sonu Sood Tweet ) किया है। जिसमें एक मजदूर के दिल में सोनू की तस्वीर दिखाई दे रही है।