बॉलीवुड

स्पाइस जेट ने अनोखे अंदाज में दिया सोनू सूद को सम्मान, जानें कहां और कैस लोगों ने दिया एक्टर को प्यार

मशहूर हवाई जहाज कंपनी स्पाइज जेट ने एक्टर सोनू सूद को उनके काम के लिए सम्मानित करते हुए अपने हवाई जहाज पर सोनू सूद की तस्वीर लगाई। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। अभिनेता ने भी ट्वीट कर आभार व्यक्त किया है।

3 min read
Mar 21, 2021
Sonu Sood Features On Spicejet Airplane

नई दिल्ली। बीते साल यानी कि 2020 में चीन से आई महामारी कोरोनावायरस ने पूरी दुनिया को तोड़ कर रख दिया। इस दौरान अचानक से देश में लॉकडाउन हो गया। जिसका सबसे बुरा असर उन लोगों पर पड़ा, जो अपने परिवार से दूर दूसरे राज्यों में काम करने के लिए आए हुए थे। जहां वह लोग खुद के घर जाने की उम्मीद छोड़ चुके थे। वहीं इसी बीच गरीबों के मसीहा बनकर एक्टर सोनू सूद आए। तब से लेकर आज तक सोनू गरीबों की मदद करने में जुटे हुए हैं। उनके इस अंदाज ने पूरे देश का दिल जीत लिया। यही वजह है कि सभी अपने अलग-अलग अंदाज में अभिनेता को उनके काम के लिए सम्मानित कर रहे हैं। चलिए आज आपको बता दें कैसे सोनू सूद को लोगों ने शुक्रिया कहा।

स्पाइस जेट ने दिया सोनू सूद को सम्मान

बीते दिन मशहूर हवाई जहाज कंपनी स्पाइस जेट ने अपने बोइंग 737 विमान पर अभिनेता सोनू सूद की तस्वीर लगाई और उस पर एक स्पेशल मैसेज लिखा। जिसमें स्पाइस जेट लिखते हुए कहा कि 'मसीहा सोनू सूद को सलाम'। सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें आग की तरह फैल गईं। लोगों को भी स्पाइस जेट का यह अंदाज काफी पसंद आया।

सोनू सूद ने जताया आभार

स्पाइस जेट का यह अंदाज देख सोनू सूद बहुत भावुक हो गए और उन्हें ट्वीट कर फैंस संग एक किस्सा सुनाया और शुक्रिया अदा किया। सोनू ने ट्वीट में बताया कि वह जब पहली बार अपने गांव मोगा से मुंबई से आए थे। तब वह सामान्य दर्जे का लेकर आए थे। वह इस मौके पर अपने माता-पिता को बहुत याद कर रहे हैं। सोनू सूद ने ट्वीट कर लोगों को धन्यवाद भी कहा। वैसे आपको बता दें इससे पहले भी कई लोग अभिनेता को उनके काम के लिए शुक्रिया कह चुके हैं। चलिए उनके अंदाज की भी एक झलक दिखाते हैं।

ब्रिटेन की साप्ताहिक अखबार ने दिया सम्मान

'ईस्टर्न आई' ब्रिटेन का साप्ताहिक अखबार है। इसमें साल 2020 में विश्व के 50 एशियाई हस्तियों की लिस्ट में अभिनेता सोनू सूद का भी नाम शामिल कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अखबार में उन तमाम कलाकारों के नाम शामिल थे। जिन्होंने अपने अनोखे काम से समाज में और लोगों के दिलों पर एक सकारात्मक सोच छोड़ कर लोगों को प्रेरित किया है।

पंजाब सरकार और आंध्रप्रदेश सरकार ने भी किया सम्मानित

कोरोनाकाल में प्रवासी मजदूरों और कामगारों की मदद के लिए एक्टर सोनू सूद को पंजाब सरकार और आंध्रप्रदेश सरकार ने भी अवॉर्ड देकर सम्मानित किया है। दोनों ही सरकारों का मानना था कि सोनू के इस काम से समाज के लोगों में एक अच्छा संदेश जाएगा।

संयुक्त राष्ट्र ने किया सम्मानित

यही नहीं अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी सोनू सूद को सम्मानित किया गया है। जी हां,सोनू सूद को 'एडीजी स्पेशल ह्ययूमैनिटेरियन एक्शन अवॉर्ड' से भी नवाज़ा गया है। यही नहीं इस दौरान उनके फैंस ने भारत सरकार से देश का सर्वोच्च सम्मान देने की भी मांग की थी।

तेलंगाना में ग्रामीणों ने बनाया मंदिर

तेलंगाना के डुब्बा टांडा गांव के ग्रामीणोंने एक अभिनेता सोनू सूद को सम्मान देते हुए उनके लिए मंदिर निर्मित किया। इस काम के लिए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मदद मांगी। मंदिर में सोनू सूद की मूर्ति रख लोगों ने उनकी पारंपरिक परिधान पहनकर आरती उतारी। इस दौरान गांव की महिलाएं लोक गीत गाती हुईं नज़र आईं थीं।

Published on:
21 Mar 2021 10:06 am
Also Read
View All