बॉलीवुड

इस महिला की आवाज के मुरीद हुए सोनू सूद, कहा-‘ नंबर भेजिए मां फिल्म के लिए गाना गाएंगी’

सोनू सूद बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्हें जरूरतमंदों का मसीहा कहा जाता है। एक बार फिर अभिनेता ने कुछ ऐसा किया है, जिसे लेकर उनकी वाह वाही हो रही है। इस बार अभिनेता ने एक महिला को गाने का ऑफर दिया है।
2 min read
• •
Jan 28, 2023
sonu.jpg
sonu sood

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी पहचान बना चुके सोनू सोदू को लोग खूब पसंद करते हैं। इनकी दरियादिली के सभी मुरीद हैं। एक्टर की इसी दरियादिली की वजह से वो हमेशा से ही चर्चा में रहते हैं। अब एक बार फिर एक्टर सोनू सूद ने ऐसा काम कर दिया है जिसके बाद चारों तरफ उनकी चर्चा होने लगी है।

एक्टर एक महिला की आवाज के मुरीद हो गए हैं, जिसके चलते उन्होंने महिला को फिल्म में गाने का ऑफर दिया है। सोशल मीडिया पर एक मां और बेटी का वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को मनोज कुमार सिन्हा नाम के एक शख्स ने शेयर किया है। इस वीडियो में एक महिला अपनी बेटी को 'मेरे नैना सावन भादों' सुनाती है।

यह भी पढ़ें- सिनेमाघरों में उतरा 'पठान', किसी ने बताया 'ब्लॉकबस्टर'

महिला की आवाज की उनकी बेटी भी दीवानी है और मां से गाना गाने की अपील करती है। मां कहती है कि वह आखिरी बार यह गाना गा रही है। वीडियो में महिला रोटी बनाने के लिए आटा लगाते हुए नजर आ रही है।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं। एक्टर की नजर जब इस वीडियो पर पड़ी तो उन्होंने महिला को फिल्मों में गाने का ऑफर दे डाला।

सोनू ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘नंबर भेजिए…मां फिल्म के लिए गाना गाएगी’।

ऐसा पहली बार नहीं है जब एक्टर ने किसी की मदद की हो। इससे पहले भी वो हजारों के लिए मसीहा बन चुके हैं। कोरोना काल में लोगों की मदद करके बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद गरीबों के मसीहा बन चुके हैं।

लॉकडाउन के दौरान सोनू सूद मुंबई और भारत के अन्य शहरों में फंसे अप्रवासियों के लिए आशा की किरण बने थे। उन्हीं की मदद से लाखों लोग सुरक्षित अपने गांव पहुंचाने में सफल रहे। 2021 में भी सोनू और उनकी टीम ने मुंबई में जरूरतमंद लोगों की मदद की थी।


मुसीबत के मौके पर सोनू सूद के अलावा उनके पूरे परिवार ने घर के बार भी आए लोगों फाइनेंशियल और मेडिकल हेल्प की थी। हाल ही में सोनू ने वीडियो कॉल पर सबको मदद देने का वादा भी किया। एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही एक्शन थ्रिलर 'फतेह' में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन वैभव मिश्रा कर रहे हैं। ये फिल्म 2023 के मध्य में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- सलमान को आई आमिर खान की याद

Published on:
28 Jan 2023 09:47 am
Also Read
View All
‘मुझे तो नाना पाटेकर की मौत पर शक हो रहा है’, तनुश्री दत्ता ने फिर बोला हमला, सुशांत सिंह राजपूत के नाम को भी घसीटा

कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील उज्जवल निकम ने ‘प्रहार’ के मेकर्स के सामने रखी थी बड़ी शर्ते, बोले- असली नामों का होना चाहिए इस्तेमाल

‘लंदन-अमेरिका पसंद है तो वहां वापस चले जाओ’, ध्रुव राठी पर तनीषा मुखर्जी ने साधा निशाना? CJP प्रोटेस्ट पर निकाली भड़ास

CJP आंदोलन के बाद अभिनेता इमरान खान पर पुलिस का बड़ा एक्शन, FIR हुई दर्ज, लगी 223, 126(2) की धाराएं

तनुश्री दत्ता ने नए पोस्ट में लिया नाना पाटेकर का नाम! बोलीं- उनकी मौत की पूरी पुष्टि हो