बॉलीवुड

बोनी कपूर थे श्रीदेवी की मौत के जिम्मेदार! एक्ट्रेस के चाचा ने इंटरव्यू में लगाए थे कई आरोप

24 फरवरी 2018 को मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन हो गया था। इस खबर ने पूरे देश को हैरान और परेशान कर दिया था। इस बीच श्रीदेवी के परिवार के एक सदस्य ने श्रीदेवी के पति और मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। जानिए पूरा मामला।  

3 min read
Sridevi Uncle Venugopal made many serious allegations On Boney Kapoor
Sridevi Uncle Venugopal made many serious allegations On Boney Kapoor

नई दिल्ली। 24 फरवरी 2018 की वो काली रात कोई नहीं भूल सकता। जिसने भारत से उनकी चांदनी यानी कि दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी को छीन लिया था। इसी दिन श्रीदेवी का देहांत हुआ था। इस खबर ने सबको हैरान करके रख दिया था। किसी को इस बात का अंदाजा तक नहीं था कि श्रीदेवी यूं अचानक दुनिया को अलविदा कह जाएंगी। अभिनेत्री की के निधन के बात हैरान कर देने वाली बात ये थी उनके पति और मशहूर फिल्म निर्देशक बोनी कपूर पर श्रीदेवी की मौत का आरोप लगा। ये आरोप किसी और ने नहीं बल्कि एक्ट्रेस के करीबी ने ही लगाया था। चलिए आपको बतातें हैं कि कौन है वो शख्स जिसने दावा किया था कि बोनी कपूर ने की थी श्रीदेवी की हत्या।

अचानक से हुई श्रीदेवी की मौत

श्रीदेवी पति बोनी कपूर संग अपने परिवार की एक शादी में शमिल होने के लिए दुबई गई थीं। जहां अभिनेता अनिल कपूर और उनका परिवार भी शमिल था। सोशल मीडिया पर शादी की कई तस्वीरें और वीडियोज भी खूब वायरल हुई थीं। जिसमें श्रीदेवी बहुत खुश नज़र आ रही थीं, लेकिन 24 फरवरी 2018 की सुबह खबर आई की श्रीदेवी का निधन हो गया है। दुबई पुलिस ने बोनी कपूर से पूछताछ भी की। जिसके कुछ समय बाद ही उन्हें छोड़ दिया गया और श्रीदेवी का शव भारत उनके बच्चों और परिवार के पास भेजा गया।

श्रीदेवी के चाचा ने लगाए थे बोनी कपूर पर गंभीर आरोप

श्रीदेवी की अचानक से हुई मौत के बाद श्रीदेवी के चाचा वेणुगोपाल सामने आए और उन्होंने एक बड़ा बयान दिया। जिसे सुन लोग हैरान हो गए। श्रीदेवी के चाचा ने एक इंटरव्यू में बोनी कपूर पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया था कि 'वो काफी लंबे समय से परेशान चल रही थीं। वो काफी दर्द से गुज़र रही थीं। इस इंटरव्यू के सामने आते ही बोनी कपूर पर उंगलियां उठनी शुरू हो गई थीं।'

बोनी कपूर ने बेच दी थी श्रीदेवी की संपत्ति

यही नहीं इंटरव्यू में वेणुगोपाल रेड्डी ने ये भी बताया था कि 'बोनी कपूर की कुछ फिल्में बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। फिल्मों के फ्लॉप होने पर उनका काफी नुकसान हो गया था। नुकसान होने की भरपाई के लिए बोनी कपूर ने श्रीदेवी की संपत्ति तक बेच दी थी। यही बात श्रीदेवी को काफी परेशान कर रही थीं। वहीं श्रीदेवी से बोनी कपूर की हालत नहीं देखी जा रही थी। इसी वजह से श्रीदेवी ने फिर से काम करना शुरू कर दिया।'

रामगोपाल वर्मा ने पत्र लिख किया था बड़ा खुलासा

श्रीदेवी के चाचा के बयान से पहले ही लोग हैरान थे। इस बीच बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता रामगोपाल वर्मा ने एक पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने भी बोनी कपूर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। रामगोपाल वर्मा ने अपने पत्रा में लिखा था कि बोनी कपूर की मां ने हमेशा से ही श्रीदेवी की छवि घर तोड़ने वाली महिला के रूप में दिखाई दी थी। यही नहीं बोनी कपूर की मां ने श्रीदेवी के पेट पर फाइव स्टार की लॉबी में जोर से घूंसा भी मारा था। यही नहीं रामगोपाल ने बताया कि जब से श्रीदेवी के पिता का देहांत हुआ उन्हें हर किसी ने धोखा ही दिया। वहीं बोनी कपूर कर्ज में डूब गए थे। ऐसे में वो सिर्फ श्रीदेवी को सहारे के लिए कंधा ही दे सकते थे।

Published on:
28 Jun 2021 11:18 am