8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीदेवी लोगों के हाव-भाव को करीब से करती थीं नोटिस, फिर करती थीं नकल: करण जौहर

करण जौहर (karan johar) ने श्रीदेवी (Sridevi) को बताया बेहतरीन मिमिक करने वाली लेडी श्रीदेवी(Sridevi) हर चीजों को गहराई से करती थी नोटिस सत्यार्थ नायक (satyarth nayak) द्वारा लिखी गई किताब श्रीदेवी: द एक्सटरनल स्क्रीन गॉडेस'
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 25 Dec 2019, 3:02 PM IST

karan johar said that sridevi was a best comedian

karan johar said that sridevi was a best comedian

नई दिल्ली। बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर (karan johar) और दिवंगत सुपरस्टार श्रीदेवी (sridevi) के बीच बहुत अच्छी दोस्ती थी। वहीं हाल ही में करण जौहर ने श्रीदेवी के बारे में बताया कि श्रीदेवी एक ऐसी अभिनेत्री थीं, जो चीजों को बहुत ही गहराई से दिखती और समझती थीं। वह बिल्कुल असाधारण थीं। श्रीदेवी में एक ऐसी खूबी थी कि वो लोगों के हाव-भाव को बहुत अच्छे से नोटिस करती थीं। वह दुनिया की सबसे बेहतरीन मिमिक थीं। वह किसी की भी एक्टिंग बहुत आराम से कर लेती थीं।

करण ने आगे कहा कि "वह अस्सी और नब्बे के दशक की एकमात्र ऐसी अभिनेत्री थीं, जिन्होंने देख-समझ कर ही अपने काम को बेहतर ढंग से अंजाम दिया। उन्होंने उस दौर के फिल्मों के वाक्य-विन्यास को देखा और समझा और उसे अपने भीतर उताार।"

ये भी पढ़ें:भाई को शर्टलेस देख सारा अली खान को आई शर्म, बिना कपड़ो के कराया क्रिसमस के मौके पर फोटोशूट

वहीं करण ने सत्यार्थ नायक (satyarth nayak) द्वारा लिखी गई किताब श्रीदेवी: द एक्सटरनल स्क्रीन गॉडेस'( Sridevi: The Eternal Screen Goddess) की लॉचिंग पर अभिनेत्री के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। अभी कुछ ही दिनों पहले अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भी दिल्ली में इसी किताब का अनावरण किया। किताब के बुक टाइटल से पता चलता है कि ये बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी की जिंदगी पर आधारित है, जिन्हें भारतीय सिनेमा की महिला सुपरस्टार के रुप में सम्मानित किया गया है।