Srikanth Box Office Collection Day 8 Prediction: फिल्म 'श्रीकांत' लगातार बॉक्स ऑफिस बवाल काट रही है। 8वें दिन भी राजकुमार राव की फिल्म ने प्रचंड कमाई की तरफ इशारा कर दिया है।
SrikanthBox Office Collection Day 8: फिल्म 'श्रीकांत' को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 8 दिन हो चुके हैं। श्रीकांत की ओपनिंग काफी खराब रही थी, माना जा रहा था कि ये फिल्म फ्लॉप कैटेगरी में जा सकती है, पर वीकेंड पर फिल्म ने अपना जलवा दिखाया। श्रीकांत हर दिन छप्परफाड़ कमाई कर रही है। श्रीकांत के मेकर्स को जो फिल्म से उम्मीद थी फिल्म उस पर खरी उतर रही है। लगातार शानदार कलेक्शन के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। पिछले 1 हफ्ते में श्रीकांत ने करोड़ों रुपए कमा डाले हैं और 8वें दिन भी तूफानी कमाई करने को तैयार है। Sacnilk के अर्ली ट्रेड के अनुसार, श्रीकांत फिल्म ने पहले शुक्रवार को धूम मचा रही है ये कलेक्शन देख मेकर्स भी खुशी से झूमने वाले हैं।
Sacnilk के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत 8वें दिन इतिहास रच सकती है। फिल्म ने अपने जबरदस्त कलेक्शन की वजह से अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' को पीछे छोड़ दिया था। अब श्रीकांत रिलीज के 8वें दिन यानी पहले शुक्रवार 17 मई को 31 लाख रुपए का कलेक्शन कर सकती है। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 18.06 करोड़ रुपए हो गया है। आइये देखते हैं श्रीकांत का पिछले एक हफ्ते का कलेक्शन....
| Srikanth Day wise Box Office Collection | India Net Collection |
| Srikanth Box Office Collection Day 1 | ₹ 2.25 Cr |
| Srikanth Collection Day 2 | ₹ 4.2 Cr |
| Srikanth BO Collection Day 3 | ₹ 5.25 Cr |
| Srikanth Day 4 | ₹ 1.65 Cr |
| Srikanth Box Office Day 5 | ₹ 1.6 Cr |
| Srikanth Collection Day 6 | ₹ 1.5 Cr |
| Srikanth BO Collection Day 7 | ₹ 1.4 Cr |
| Srikanth Box Office Collection Day 8 Prediction | ₹ 0.31 Cr ** |
| Total | ₹ 18.16 Cr |
फिल्म श्रीकांत में राजकुमार राव की एक्टिंग को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म ‘श्रीकांत’ के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी हैं। ये फिल्म दृष्टिबाधित उद्योगपति और बोलांट इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर श्रीकांत बोल्ला की बायोपिक है।