बॉलीवुड

Salman Khan ही नहीं, Shah Rukh समेत इन ऐक्टर्स को भी गैंगस्‍टर दे चुके हैं धमकी, आज भी है जहन में डर

सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की हत्या के बाद अब सलमान खान (Salman Khan) को जान से मारने की धमकी मिली है, लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है. इससे पहले भी कई बॉलिवुड स्टार्स को ऐसी धमकी मिल चुकी हैं, जिनमें कई बड़े एक्टर्स के नाम शामिल हैं.
3 min read
• •
Updated: 6 Jun 2022, 5:14 PM IST
Salman Khan ही नहीं, Shah Rukh समेत इन ऐक्टर्स को भी गैंगस्‍टर दे चुके हैं धमकी
Salman Khan ही नहीं, Shah Rukh समेत इन ऐक्टर्स को भी गैंगस्‍टर दे चुके हैं धमकी

29 मई की शाम 28 साल के पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की गोली मार कर हत्या कर दी गई, जिसके बाद अब बॉलिवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और उनके पिता सलीम खान (Salim Khan) को जान से मारने की धमकी मिली है. इस खबर के सामने आने के बाद उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है. इससे पहले भी सलमान खान की मुंबई पुलिस द्वारा सिक्योरिटी को बढ़ाया गया था, लेकिन इस बार उनके पिता को भी धमकी मिली है, जिसके चलते सभी अलर्ट पर हैं.

साथ ही सलमान खान के घर 'गैलेक्सी' (Galaxy Apartment) अपार्टमेंट में मुंबई पुलिस द्वारा एक टीम पहुंचीं और साथ ही अब पुलिस अब एक्शन में आ चुकी है. वैसे अगर देखा जाए तो ये कोई पहला मौका नहीं है जब किसी बड़े स्टार को जान से मारने की धमकी दी गई है. इससे पहले भी कई स्टार्स को जान से माने की धमकी दी जा चुकी है, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं. इन स्टार्स के नाम की लिस्ट में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) से लेकर आमिर खान (Aamir Khan) तक का नाम शामिल हैं.


शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)

खबरों की माने तो शाहरुख खान का नाम भी धमकी वाली लिस्ट में शामिल है. बताया जाता है कि एक्टर को गैंगस्टर छोटा राजन के साथी रवि पुजारी की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी. शाहरुख को ये धमकी एक नोट के जरिए दी गई थी, जो आज से करीबन 8 साल पहले साल 2014 में 'हैप्पी न्यू ईयर' की शूटिंग के दौरान मिला था, जिसमें लिखा था 'अगला नंबर तुम्हारा है'.


आमिर खान (Aamir Khan)

आमिर खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. आमिर खान को धमकी तब मिली थी, जब वो शो 'सत्यमेव जयते' को होस्ट कर रहे थे. बताया जाता है कि इस शो के पहले सीजन में उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी. इसके बाद उन्होंने अपनी सिक्योरिटी के लिए बुलेट प्रूफ गाड़ी खरीदी थी.


उदित नारायण (Udit Narayan)

सिंगर उदित नारायण को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. बताया जाता है कि 22 साल पहले उदित नारायण को एक धमकी भरा कॉल आया था, जिसमें उनको जानसे माने की धमकी दी गई थी. साथ ही कहा गया था वि वो सिंगिंग छोड़ दें तो जान से मार दिया जाएगा. खबरों की माने तो वो इतना डर गए थे कि उन्होंने कई महीनों तक गाना ही छोड़ दिया था.


अरिजीत सिंह (Arijit Singh)

इसके अलावा सिंगर अरिजीत सिंह को अंडरवर्ल्ड की तरफ से धमकी मिल चुकी है. खबरों की माने तो अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी ने अरिजीत से 5 करोड़ रुपये की मांग की थी, जिसके बाद उनसे 2 स्टेज शो फ्री में करने को कहा गया था, जिसके बाद सिंगर ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके लिए उनको मना कर दिया गया और सिक्योरिटी भी नहीं दी गई थी.


अक्षय कुमार (Akshay Kumar)

अपने फैंस के दिलों पर राज करने वाले अक्षय कुमार को भी एक बार एक धमकी भरा कॉल आया था, जिसमें उनको गैंगस्टर रवि पुजारी की ओर से ही धमकी मिली थी. खबरों की माने तो अक्षय के घर से एक कामवाली महिला को निकाल दिया गया था, जिसको लेकर धमकी दी गई थी. बताया जाता है कि एक्टर को लगातार 2 साल तक धमकी भरे कॉल्स आए थे, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और उन्हें सिक्योरिटी दी गई थी.

Updated on:
6 Jun 2022, 5:14 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन