Suhana Khan Agastya Nanda: सुहाना खान ने अगस्त्य नंदा को बर्थडे विश करते हुए उनपर प्यार लुटाया है। शेयर फोटो को देखकर फैंस दोनों को अब कपल बता रहे हैं।
Suhana Khan Wish Agastya Nanda: अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा का आज बर्थडे हैं। उनको विश करते हुए शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान ने एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में सुहाना और अगस्त्य नंदा बेहद प्यारे लग रहे हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री शानदार नजर आ रही है। अगस्त्य नंदा अमिताभ बच्चन की बेटी और अभिषेक बच्चन की बहन श्वेता के बेटे हैं। आज अगस्त्य नंदा अपना 24वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसी स्पेशल दिन अगस्त्य को उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड सुहाना खान ने भी कुछ स्पेशल तरीके से विश किया है। उन्होंने अपनी और अगस्त्य की एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, साथ ही मैसेज भी लिखा है। जिसे पढ़कर फैंस काफी खुश हो रहे हैं।
सुहाना खान इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी फोटो और वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती है, लेकिन इस बार उन्होंने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा को जन्मदिन की बधाई उनकी और अपनी फोटो शेयर करके दी है। सुहाना ने अपनी और अगस्त्य की एक ब्लैक इन वाइट फोटो के जरिए उन्हें जन्मदिन विश किया। सुहाना फोटो में अगस्त्य नंदा के कान खींचती हुई नजर आ रही है। वहीं, अगस्त्य नंदा भी मुस्कुरा रहे हैं। साथ ही सुहाना ने इस फोटो में स्पेशल मैसेज देते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे’ और एक मुंह चिढ़ाने वाला इमोजी भी बनाया। दोनों की ये प्यारी तस्वीर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। फैंस दोनों के बीच रिश्ते को कंफर्म भी बता रहे हैं। उनका कहना है कि दोनों जरूर एक रिश्ते में हैं भले ही वह दुनिया से इसे छुपाए, लेकिन एक न एक दिन सच सबको पता चल जाएगा।
सुहाना खान को अगस्त्य नंदा की मम्मी श्वेता बच्चन भी काफी पसंद करती है। हाल ही में सुहाना खान ने अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें श्वेता नंदा ने कमेंट कर उनकी तारीफ की थी। वहीं, थोड़े समय पहले ही सुहाना और अगस्त्य नंदा एक इवेंट में साथ पहुंचे थे। जहां, सुहाना खान को अगस्त्य नंदा भीड़ से बचाते नजर आए थे। दोनों का ये वीडियो भी फैंस को खूब पसंद आया था।