बॉलीवुड

फिल्म ‘पठान’ की रिलीज से पहले फैंस को शाहरुख खान ने दिया गिफ्ट, शेयर की अपनी सिक्स पैक एब्स फोटो

शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपनी अगली फिल्म पठान के लुक में हैं। उन्होंने अपनी सिक्स पैक एब्स के साथ शर्टलेस बॉडी की तस्वीर अपने चाहने वालों के बीच शेयर की है।
2 min read
Mar 26, 2022
फिल्म 'पठान' की रिलीज से पहले फैंस को शाहरुख खान ने दिया गिफ्ट, शेयर की अपनी सिक्स पैक एब्स फोटो
फिल्म 'पठान' की रिलीज से पहले फैंस को शाहरुख खान ने दिया गिफ्ट, शेयर की अपनी सिक्स पैक एब्स फोटो

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण पिछले कुछ दिनों से स्पेन के बेलिएरिक द्वीप मल्लोर्का में 'पठान' के एक भव्य गाने की शूटिंग कर रहे हैं। दोनों अब स्पेन में कैडिज और जेरेज जाने के लिए तैयार हैं, जहां वे 27 मार्च को कार्यक्रम पूरा करेंगे। शाहरुख फिल्म 'पठान' में नजर आने वाले हैं।

हाल ही में, शाहरुख खान ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "शाहरुख अगर थोड़ा रुक भी गया तो पठान को कैसे रोकोगे.. ऐप्स और एब सब बना डालूंगा..."

आपको बता दें, शाहरुख और दीपिका 27 मार्च को 'पठान' के स्पेन शेड्यूल को खत्म करने वाले हैं। इस बात की जानकारी एजेंसी के साथ फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने साझा की है। जिसके मुताबिक, "पठान पहली फिल्म है जो स्पेन के मल्लोर्का में शूट हुई है। इसकी एक्सपेंसिव और लग्जीरियस सेटिंग इसे दुनिया के सबसे अच्छे टूरिस्ट जगहों में से एक बनाती है। सिद्धार्थ आनंद और यश राज फिल्म्स पठान को यहां फिल्माना चाहते थे, ताकि वह उस लेवल पर जा सकें, जो हिंदी सिनेमा में पहले कभी नहीं देखा गया हो।"

यह भी पढ़ें: तालाब में चिल करते हुए सलमान खान ने खिचावाई फोटो, फैंस बोले - '....भाई पानी में भी सांप होता है'

फिल्म की बात करें तो हालांकि फिल्म पूरी तरह से शाहरुख खान के कैरेक्टर के इर्द गिर्द ही घूमेगी। पठान में शाहरुख खान एक एजेंट का किरदार निभाएंगे। फिल्म में एक बार फिर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी बनेगी। फिल्म में जॉन अब्राहम निगेटिव रोल में नजर आएंगे। सलमान इस फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस में जासूस टाइगर के अवतार में नजर आएंगे। दीपिका पादुकोण इस फिल्म में एक खुफिया एक्शन एजेंट की भूमिका निभा रही हैं जिसकी मुलाकात शाहरुख खान से एक मिशन पर होती है । ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने कर दी अपनी शादी के लिए शॉपिंग शुरू? तस्वीरें आई सामने

Published on:
26 Mar 2022 11:00 pm
Also Read
View All
‘संस्कृति और परंपरा का अपमान’, कृति सेनन के बाद सेलिना जेटली ट्रोल, रक्षाबंधन पर डीप-नेक ब्लाउज पहनने पर भड़के यूजर्स

बेडरूम, जवानी और चमगादड़ जैसे कमेंट्स के बाद, अब कंगना रनौत ने बाबा रामदेव को कहा ‘बड़ा भाई’, भुलाए सारे गिले-शिकवे

नेपाल त्रासदी पर एकजुट हुआ बॉलीवुड: मनीषा कोइराला ने जताया दुख तो उदित नारायण बोले- तबाही देख रोना आ रहा

‘मुझे उठना है, ठीक होना है’ अमाल मलिक ने फिल्मों से लिया ब्रेक, बताया कारण, बोले- मुझे विदा करो

‘आजकल बिना शादी के भी बच्चे होते है’, अरुणा ईरानी ने नीना गुप्ता का नाम लेकर कही थी ये बात, पुराना बयान हुआ फिर वायरल