13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तालाब में चिल करते हुए सलमान खान ने खिचावाई फोटो, फैंस बोले – ‘….भाई पानी में भी सांप होता है’

सलमान खान ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें वो एक शांत झील में डुबकी लगाते हुए, एंजॉय करते हुए दिख रहे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अभिनेता अपने सिर पर हैट लगाए हुए झील में चिल करते हुए दिख रहे हैं।
2 min read
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Mar 26, 2022

तालाब में चिल करते हुए सलमान खान ने खिचावाई फोटो, फैंस बोले - '....भाई पानी में भी सांप होता है'

तालाब में चिल करते हुए सलमान खान ने खिचावाई फोटो, फैंस बोले - '....भाई पानी में भी सांप होता है'

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का अपना अलग ही स्वैग है। सलमान खान की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। सोशल मीडिया पर अगर 'भाई' अपनी कोई फोटो पोस्ट करते देते हैं तो वो देखते ही देखते वायरल हो जाती है। सलमान खान ने हाल में अपनी एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर वह सिर पर हैट लगाकर पानी में तैरते हुए नजर आए। अभिनेता की यह तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर भी मजे लेते हुए नजर आए।

फोटो में सलमान किसी जंगल में वाइल्डलाइफ का मजा लेते दिख रहे हैं। हो सकता है ये जंगल उनके पनवेल वाले फॉर्महाउस के आसपास ही हो। सलमान की फोटो पर एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा- 'भाईजान ध्यान से, पानी में सांप भी होता है।' वहीं एक और शख्स ने कहा- 'भाई आज नहा रहे हैं।' एक ने कहा- 'पानी में हिरण का इंतजार करते हुए भाई।' एक ने तो सलमान से पूछा- 'अगली फिल्म में मगरमच्छ बने हो क्या।' एक बोला- 'टाइगर तालाब में नहाने आया है। बीएमसी वालों ने पानी बंद कर दिया है भाई के घर का।'


सलमान ने अपने दो लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें पीछे का नजारा जंगलों जैसा दिख रहा है और ठहरे हुए पानी में गले तक डूबे नजर आ रहे हैं। सलमान की इन तस्वीरों पर फैन्स का रिऐक्शन थम नहीं रहा। सलमान खान ने जैसे ही ये तस्वीरें शेयर कीं, सोशल मीडिया पर कॉमेंट्स की बाढ़ आ गई है।

यह भी पढ़ें: सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद हुई ट्रोलिंग पर शहनाज गिल ने तोड़ी चुप्पी, कहा - 'उसने कभी नहीं कहा हंस मत'

सलमान खान की ओर से शेयर की गई फोटो में आप देख सकते हैं कि भाई इस बार काफी अलग अंदाज में नजर आए हैं। फोटो के अंदर भाईजान तालाब में लेटे नजर आ रहे हैं। उन्होंने ग्रे शॉर्ट्स के साथ एक हैट भी पहनी हुई है। तस्वीरों से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वीकेंड पर सलमान खान चिल करने के मूड में हैं।

आपको बता दें, हाल ही में अभिनेता ने अपनी तेलुगु डेब्यू फिल्म ‘गॉडफादर’ की शूटिंग को पूरा किया है। जानकारी के अनुसार फिल्म में अभी सलमान खान के किरदार के गुप्त रखा गया है, जिससे दर्शको को फिल्म के प्रति आकर्षित किया जा सके। फिल्म गॉ़डफादर में सलमान खान के अलावा तेलुगु मेगास्टार चिरंजीवी, एक्ट्रेस नयनतारा और सत्यदेव कंचरण भी मुख्य किरदार निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: फिल्म '83' में क्रिकेटर इमरान खान को देख पाकिस्तानियों का आ रहा रिएक्शन, किसी को पसंद आई उपस्थिति तो कोई उठा रहा कास्टिंग पर सवाल