शाहरुख की बेटी सुहाना खान ने शेयर की अपनी नई तस्वीरें फैंस और फ्रेंड्स ने की जमकर तारीफें हर कमेंट पर सुहाना ने दिया धन्यवाद
मुंबई। साल के आखिरी दिन को यादगार बनाने के लिए आम लोगों और सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और संदेश शेयर किए हैं। अधिकांश सेलेब्स ने साल 2020 को अलविदा कहते हुए अपने मैसेज साझा किए। अब शाहरुख खान ( Shahrukh Khan ) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan ) ने भी अपनी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन फोटोज में अलग-अलग अदा बिखेरती सुहानान के फोटोज को जमकर कमेंट्स मिले हैं।
सबको दिया धन्यवाद
सुहाना अपनी क्लोज अप फोटोज बेहद कम सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं। इस बार उन्होंने क्लोज अप फोटोज ही शेयर की हैं। इनमें सुहाना ने अलग-अलग अंदाज में पोज दिए हैं। खास बात ये है कि इन फोटोज के साथ आए कमेंट्स में करीब-करीब सब को उन्होंने जवाब दिया है। अधिकतर ने सुहाना की इन फोटोज की तारीफ कमेंट्स में लिखी है। सुहाना ने भी जवाब में धन्यवाद दिया है। ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है कि कोई सेलेब अपने हर रियल कमेंट पर जवाब दे। पर सुहाना ने ऐसा ही किया है।
कम मेकअप
इन तस्वीरों में सुहाना सफेद रंग के फ्लफी ड्रेस और कम मेकअप में दिख रही हैं। सुहाना की इस तस्वीर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सुहाना की करीबी मित्र शनाया कपूर की मां महीप कपूर ने इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में हार्ट और लव इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी है।
फ्रॉक वाली फोटो हुई थी वायरल
बता दें कि सुहाना अक्सर अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करती है। इनमें उनके कॉलेज और यहां के फ्रेंड्स के साथ के फोटोज ज्यादा होते हैं। हाल ही उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर की थी जिसमें वह लॉन्ग फ्रॉक पहने नजर आईं थीं। साथ ही कैप्शन में लिखा था,'देखो, मैंने फ्रॉक पहन रखी है।' हालांकि बाद में ये फोटो उन्होंने अपने अकाउंट से हटा दी।
सुहाना ने वैसे बॉलीवुड डेब्यू के लिए कोई योजना नहीं बनाई है। लेकिन वह अपने कॉलेज में कई प्लेज कर चुकी हैं। एक डॉक्यूमेंट्री में भी सुहाना नजर आईं थीं।