बॉलीवुड

शादी के 14 साल बाद ऋतिक-सुजैन का क्यों हुआ तलाक? 10 साल बाद बहन सुनैना ने बताई असली वजह

ऋतिक रोशन की बहन सुनैना ने अपने परिवार के बारे में बात की है। एक्टर की बहन ने ऋतिक और सुजैन के तलाक की असली वजह भी बताई है।
2 min read
• •
Updated: 27 Aug 2024, 10:37 AM IST
Hrithik Roshan- Sussanne Khan
Hrithik Roshan- Sussanne Khan

ऋतिक रोशन और सुजैन खान का शादी के 14 साल बाद तलाक हो गया था। एक समय था जब ऋतिक-सुजैन को बॉलीवुड का पॉवर कपल माना जाता था। कपल के तलाक की असली वजह आज तक कोई नहीं पता कर पाया है। इसी बीच ऋतिक रोशन की बहन सुनैना खान से अपने भाई के तलाक और परिवार के मुश्किल दौर के बारे में बात की है। सुनैना ने ऋतिक और सुजैन के तलाक की असली वजह बताई है। आइए जानते हैं कि सुनैना ने अपने परिवार के बारे में क्या बताया है।

सुनैना रोशन परिवार के बारे में बात करते हुए बताया…

ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन ने अपने परिवार के बारे में खुलकर बात की है और कई ऐसी बातें बताई हैं जिनसे रोशन परिवार के फैंस अंजान थे। सुनैना ने बताया, "हम फाइटर हैं। हम अपने-अपने तरीके से एक-दूसरे को ताकत देते हैं। मैंने अपनी मां, अपने पिता और अपने भाई में ताकत देखी है। और मेरे लिए, यह तथ्य कि मैं जिंदा रह सकी, ये सब मुझे विश्वास दिलाता है कि जीवन अभी भी सुंदर है, और मैं इसे जीना चाहती हूं।" पिता को लेकर सुनैना ने कहा कि मेरे पिता, मां और भाई आज भी काफी फिट हैं। वो अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखते हैं और ये मेरे लिए काफी बड़ी बात है।

ऋतिक और सुजैन के तलाक पर सुनैना ने की बात

सुनैना ने अपने भाई ऋतिक रोशन और सुजैन खान के तलाक पर ज्यादा बाद तो नहीं किया लेकिन ये जरूर बताया है कि वो दोनों अब अच्छे फ्रेंड हैं। ऋतिक और सुजैन साथ मिलकर अपने बेटों की परवरिश करते हैं। आपते बता दें कि ऋतिक और सुजैन के तलाक के पीछे का कारण वर्षों तक एक रहस्य बना रहा। ऋतिक और सुजैन दोनों ने इस बारे में चुप रहना बेहतर समझते हैं। ऋतिक और सुजैन ने दिसंबर 2000 में शादी की और उनके दो बेटे हैं - रेहान, जिनका जन्म 2006 में हुआ और ह्रदय, का जन्म 2008 में हुआ। उन्हें अक्सर पार्टियों और पारिवारिक समारोहों में एक साथ देखा जाता है।

Updated on:
27 Aug 2024, 10:37 AM IST
Published on:
Also Read
View All
फ्लॉप करियर पर छलका काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी का दर्द, बोलीं- काश मैं काम को सीरियस ले लेती

सुनीता आहूजा के साथ कैसे बिगड़ा गोविंदा का रिश्ता? कैमरे पर पहली बार अभिनेता ने खोला राज

‘रामायण 2’ से अब नहीं टकराएगी प्रभास की स्पिरिट, रणबीर ने संदीप रेड्डी वांगा को सीक्वल में होने वाली देरी की दी जानकारी

‘जग्गू दा मेरे पिता जैसे हैं’, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद नील नीतिन मुकेश ने दिया बयान, पुलिस को सूरत से मिले हथियार

“संस्कृति की बात करने वाले परिवार के लोगों को देते हैं भद्दी गालियां”, कृति सेनन ने रक्षाबंधन विवाद पर दिया बड़ा बयान