बॉलीवुड

पीएम मोदी को भगवान मानती हैं सुनील शेट्टी की 15 महीने की नातिन, बोले- साई बाबा की किताब में रखी है मोदी जी की फोटो

Suniel Shetty Granddaughter On PM Modi: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने हाल ही में अपनी नातिन को लेकर एक बात बताई है। पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने क्या कुछ
2 min read
Jun 27, 2026
Suniel Shetty Granddaughter On PM Modi
Suniel Shetty Granddaughter On PM Modi (सोर्स- IMDb)

Suniel Shetty Granddaughter On PM Modi: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी अक्सर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक विचारों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने अपनी 15 महीने की पोती ईवारा से जुड़ा एक ऐसा किस्सा साझा किया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। अभिनेता ने बताया कि उनकी नन्ही नातिन हर सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के सामने जाकर एक खास काम करती है, जबकि परिवार में किसी ने उसे ऐसा करने के लिए कभी नहीं कहा।

पीएम मोदी की खुलकर तारीफ

नविका कुमार के साथ बातचीत में सुनील शेट्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी प्रशंसा खुलकर जाहिर की। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का तरीका पसंद है और वो उन्हें व्यक्तिगत रूप से काफी सम्मान देते हैं। अभिनेता का मानना है कि जब कोई नेता लोगों को उनके इतिहास, संस्कृति और जड़ों से जोड़ने की कोशिश करता है, तो उसमें कोई बुराई नहीं है।

नातिन ईवारा का मासूम अंदाज

सुनील शेट्टी ने बातचीत के दौरान बताया कि उनकी बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की बेटी ईवारा अभी सिर्फ 15 महीने की है। एक दिन किसी ने उसे एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर दिखाकर उनका नाम बताया था। इसके बाद से बच्ची हर सुबह एक खास आदत दोहराती है।

अभिनेता के मुताबिक, घर में रखी साईं बाबा की एक किताब में प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर है। ईवारा रोज उस तस्वीर को देखकर 'मोदी जी... मोदी जी...' कहती है। इसके बाद वो गणपति बप्पा की मूर्ति के पास जाती है, लड्डू उठाती है और उसे प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर के सामने अर्पित करती है।

सुनील शेट्टी ने साफ कहा कि न तो उन्होंने, न उनकी बेटी अथिया और न ही घर के किसी सदस्य ने ईवारा को ऐसा करने के लिए सिखाया है। उनका कहना है कि यह सब बच्ची अपनी सहज भावना से करती है।

'मैं किसी पार्टी नहीं, व्यक्ति की बात कर रहा हूं'

इंटरव्यू में जब उनसे देश में बढ़ते राष्ट्रवाद और प्रधानमंत्री मोदी को लेकर सवाल किया गया, तो सुनील शेट्टी ने कहा कि वो किसी राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि एक ऐसे व्यक्ति की बात कर रहे हैं, जिसने उन्हें प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई नेता लोगों को उनकी संस्कृति और विरासत की याद दिलाता है, तो उन्हें इसमें कुछ भी गलत नहीं लगता।

अभिनेता ने ये भी बताया कि प्रधानमंत्री मोदी से उनकी पहली मुलाकात काफी यादगार रही थी। उनके अनुसार, औपचारिक बातचीत खत्म होने के बाद दोनों ने लंबे समय तक जीवन, समाज और कई अन्य विषयों पर खुलकर चर्चा की थी। उसी मुलाकात के बाद उनका सम्मान प्रधानमंत्री के प्रति और बढ़ गया।

वर्क फ्रंट पर भी व्यस्त हैं सुनील शेट्टी

पेशेवर मोर्चे पर सुनील शेट्टी जल्द ही मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, परेश रावल, अरशद वारसी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, राजपाल यादव समेत कई बड़े सितारे अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। लंबे समय बाद इतनी बड़ी स्टारकास्ट वाली इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

Updated on:
27 Jun 2026 09:40 am
Published on:
27 Jun 2026 09:03 am