बॉलीवुड

इंस्टाग्राम पर सुनीता आहूजा ने किया गोविंदा को अनफॉलो, लोगों ने उठाए कपल के रिश्ते पर सवाल

Sunita Ahuja Instagram: अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का रिश्ते पर फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्योंकि सुनीता आहूजा ने गोविंदा को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है।
3 min read
Aug 24, 2026
Sunita Ahuja unfollowed Govinda on Instagram after divorce withdrew
सुनीता आहूजा ने किया गोविंदा को अनफॉलो (Photo Source- Instagram/officialsunitaahuja)

Sunita Ahuja unfollowed husband Govinda: बॉलीवुड के 'हीरो नंबर-1' गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का पारिवारिक ड्रामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों के बीच जारी अनबन की खबरों के बीच अब एक नया मोड़ आ गया है। सुनीता ने हाल ही में फैमिली कोर्ट से तलाक की अर्जी वापस ले ली थी जिसके बाद माना जा रहा था कि कपल के बीच सब ठीक हो गया है, वहीं अब सोशल मीडिया पर सुनीता आहूजा के एक कदम ने फिर सवाल उठा दिए हैं। सुनीता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पति गोविंदा को अनफॉलो कर दिया है।

सुनीता आहूजा ने किया गोविंदा को अनफॉलो

19 अगस्त को गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने मीडिया में आधिकारिक बयान देकर पुष्टि की थी कि सुनीता आहूजा ने बांद्रा फैमिली कोर्ट से तलाक की अर्जी वापस ले ली है। मैनेजर का कहना था कि दोनों के बीच के सारे गिले-शिकवे दूर हो चुके हैं, मामला अब आधिकारिक तौर पर खत्म हो गया है और कपल का रिश्ता फिर से मजबूत और सुखद स्थिति में है।

वहीं, मैनेजर के इस दावे के महज कुछ ही दिनों बाद इंस्टाग्राम पर सुनीता ने गोविंदा को अनफॉलो किया तो फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए। लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर वाकई दोनों के बीच सब ठीक हो गया है, तो फिर सोशल मीडिया पर यह दूरी क्यों?

जहां, एक तरफ सुनीता आहूजा ने गोविंदा को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है वहीं, गोविंदा अभी भी पत्नी को फॉलो कर रहे हैं।

गोविंदा कर रहे हैं सुनीता आहूजा को फॉलो

नेटीजन्स ने कपल के रिश्ते पर उठाए सवाल

सुनीता के इस कदम के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अटकलों और कयासों का बाजार गर्म हो गया है। कई यूजर्स कमेंट करते हुए कह रहे हैं कि फैमिली कोर्ट से तलाक की अर्जी वापस लेना सिर्फ एक कानूनी औपचारिकता या दबाव का नतीजा था, जबकि दोनों के बीच व्यक्तिगत दूरी अब भी बनी हुई है। एक यूजर ने लिखा, "इन लोगों का विवाद भी लंबे समय से चल रहा है। अब लग रहा है कि यह सच में अलग हो जाएंगे।" दूसरे ने लिखा, "शायद दोनों का तलाक होने वाला है।" एक और ने लिखा, "लग रहा है ये रिश्ता अंतिम पड़ाव पर है।"

हाल ही में सुनीता ने राखी सावंत संग फोन पर खुलासा किया था कि गोविंदा किसी अन्य महिला से शादी करने की योजना बना रहे थे, जिसके चलते उन्होंने तलाक की अर्जी वापस ली थी। हालांकि, गोविंदा की टीम ने इन दावों को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया था।

गोविंदा और सुनीता आहूजा पर लोग कर रहे कमेंट
गोविंदा और सुनीता आहूजा पर लोग कर रहे कमेंट

क्या वाकई सुलझ गया है विवाद?

गोविंदा और सुनीता की 37 साल पुरानी शादी में आ रही इस दरार ने उनके प्रशंसकों को बेहद चिंतित कर दिया है। जहां एक तरफ गोविंदा मीडिया के सामने इस मुद्दे पर हमेशा शांत और तटस्थ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सुनीता के हर कदम और बयान से विवाद और गहराता दिख रहा है। फिलहाल इस अनफॉलो विवाद पर न तो गोविंदा और न ही उनकी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक सफाई आई है।

Updated on:
24 Aug 2026 01:50 pm
Published on:
24 Aug 2026 01:19 pm