बॉलीवुड

सुनीता आहूजा ने किन आधारों पर दी थी तलाक की अर्जी? गोविंदा पर कई बार लगा चुकी हैं अफेयर के आरोप

Sunita Ahuja and Govinda: सुनीता आहूजा ने गोविंदा के खिलाफ दायर तलाक का केस वापस ले लिया है। उन्होंने जब केस दर्ज किया था तो कई धाराओं के आधार पर किया था। आईये जानते हैं उनके बारे में…
2 min read
Aug 20, 2026
Sunita Ahuja Withdraws Divorce Case Against Govinda
सुनीता आहूजा ने ली तलाक की अर्जी वापस (Photo Source- Instagram/officialsunitaahuja)

Sunita Ahuja Withdraws Divorce Case Against Govinda: सुनीता आहूजा ने गोविंदा के खिलाफ दायर तलाक की याचिका वापस ले ली है। गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने 19 अगस्त को इसकी पुष्टि की। वहीं, कुछ समय पहले ही सुनीता आहूजा अपने बेटे यशवर्धन के साथ बांद्रा फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट हुई थीं और बाद में साफ हुआ कि वह नया केस दायर करने नहीं, बल्कि पुरानी याचिका वापस लेने गई थीं।

सुनीता आहूजा ने ली तलाक की अर्जी वापिस

सुनीता आहूजा के इस फैसले के बाद कपल के अलग होने की चर्चाओं पर फिलहाल विराम लग गया है। हालांकि, मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि हाल के दिनों में सुनीता ने गोविंदा के कथित अफेयर को लेकर सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताई थी। 

सुनीता ने हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 की तीन प्रमुख धाराओं के तहत अर्जी दी थी।

जब सुनीता आहूजा ने गोविंदा संग तलाक की अर्जी दायर की थी वह कई धाराओं के आधार पर की गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुनीता आहूजा ने 5 दिसंबर 2024 को मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में गोविंदा के खिलाफ तलाक की अर्जी लगाई थी। याचिका हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा 13(1)(i), 13(1)(ia) और 13(1)(ib) के तहत दायर की गई थी।

इन धाराओं में क्रमशः व्यभिचार (adultery) क्रूरता (शारीरिक या मानसिक चोट पहुंचाना) और परित्याग के आधार पर तलाक की मांग की गई थी। गोविंदा का नाम पहले भी कई सह-कलाकारों के साथ जुड़ चुका है, लेकिन यह पहला मौका था जब सुनीता ने कानूनी तौर पर उन पर इतने गंभीर आरोप लगाए।

2025 में सुनीता आहूजा ने किया था केस दर्ज

तलाक का मामला सार्वजनिक होने के बाद गोविंदा के वकील और परिवार के लोगों ने पहले कहा था कि दोनों के बीच अलगाव की स्थिति नहीं है। अगस्त 2025 में अभिनेता के वकील ने भी बताया था कि कोर्ट में मामला जरूर है, लेकिन दंपति का रिश्ता खत्म होने की ओर नहीं बढ़ रहा। वहीं, अब गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने अब बताया कि तलाक का मामला करीब दो साल से चल रहा था और सुनीता ने खुद इसे वापस लेने का आवेदन दिया है। उन्होंने कहा कि सुनीता पहले दाखिल की गई याचिका वापस लेने के लिए कोर्ट पहुंची थीं। 

कोमल रानी पर नाराजगी

हाल ही में गोविंदा को उनकी आने वाली फिल्म ‘रूपा’ की सह-कलाकार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देखा गया था। तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद सुनीता ने नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा, “पिक्चर बनना भी तो चाहिए। प्रमोशन होता है पिक्चर बनने के बाद… बेटी की उम्र की लड़की को लेके घूम रहा है, शर्म तो आनी चाहिए थोड़ी।”

सुनीता के इस तीखे बयान पर गोविंदा भी शांत नहीं रहे और उन्होंने पलटवार करते हुए कहा था, "आप एक भी कसर नहीं छोड़ रही हैं कि मैं लोगों के दिलों से उतर जाऊं। ऊपरवाले ने सब दिया है, इसका मतलब यह नहीं कि आप दूसरों को जलील करें। थोड़ा हद में रहिए।" भले ही सुनीता ने कोर्ट से अपना केस वापस ले लिया हो, लेकिन उनके बयानों से साफ है कि 37 साल पुरानी इस शादी में कुछ तो जरूर है तो ठीक नहीं है।

Updated on:
20 Aug 2026 10:01 am
Published on:
20 Aug 2026 09:51 am