बॉलीवुड

करिश्मा के सपोर्ट में उतरी Sunjay Kapur की बहन, दिया बच्चों का साथ

करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे पिता संजय कपूर की मौत के बाद कोर्ट पहुंच गए हैं। उन्होंने उनकी 30,000 करोड़ की संपत्ति में अपना हिस्सा मांगा है और सौतेली मां प्रिया सचदेव पर जालसाजी का आरोप भी लगाया है। अब इसी बीच उनके सपोर्ट में मंधीरा कपूर आ गई हैं।

3 min read
Sep 11, 2025
संजय कपूर के साथ करिश्मा कपूर और दोनो बच्चों की एक्स से ली गई तस्वीर

Karisma Kapoor Kids: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और फेमस बिजनेसमैन संजय कपूर की 30,000 करोड़ की संपत्ति को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। करिश्मा कपूर के बच्चे समायरा और कियान अपनी सौतेली मां प्रिया सचदेव कपूर के खिलाफ और संपत्ति में अपना हिस्सा लेने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गए हैं। बच्चों ने आरोप लगाया है कि प्रिया ने उनके पिता की वसीयत में हेरफेर करने की कोशिश की है। इसी बीच अब एक महिला और हैं जो करिश्मा कपूर के बच्चों के साथ खड़ी हो गई हैं। उन्होंने इसे बेहद अच्छा कदम बताया है।

ये भी पढ़ें

एक्ट्रेस मोहिनी को इंटिमेट सीन्स के लिए किया गया था मजबूर, 31 साल बाद किया बड़ा खुलासा

करिश्म कपूर के बच्चों ने मांगा संपत्ति में हक

करिश्मा कपूर से तलाक के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी की थी और अब उनकी मौत के बाद प्रिया सचदेव का कहना है कि उनकी संपत्ति की हकदार सबसे पहले वो होंगी। इसी को लेकर संजय कपूर की मां और बहन दोनों ने सवाल उठाए थे। अब करिश्मा के दोनों बच्चे भी अपना हिस्सा चाहते हैं और जिस वजह से वह कोर्ट पहुंचे हैं। ऐसे में उन्हें सपोर्ट करते हुए जो महिला सामने आई हैं वह कोई और नहीं बल्कि संजय कपूर की बहन मंधीरा कपूर स्मिथ हैं। उन्होंने इस हाई-प्रोफाइल मामले में खुलकर करिश्मा के बच्चों का साथ दिया है।

संजय कपूर की बहन ने निभाया बुआ का फर्ज (Karisma Kapoor children file lawsuit over Sunjay Kapur estate)

ANI से बात करते हुए मंधीरा ने कहा, "मैं इस बात से बहुत खुश हूं क्योंकि आखिरकार परिवार को कुछ पता चलेगा और उन्हें किसी भी चीज के बारे में कुछ न कुछ जानकारी होगी। मुझे भारत की न्याय व्यवस्था में विश्वास है, इसलिए मुझे उम्मीद है कि इससे हर चीज में और अधिक स्पष्टता, पारदर्शिता आएगी।"

मंधीरा ने कहा अब आएगी सच्चाई सामने (Sunjay Kapur Sister Mandhira Support Karisma Kapoor kids)

मंधीरा ने समायरा और कियान के दावे पर पूरा भरोसा जताते हुए आगे कहा, "मैं उनके साथ खड़ी हूं क्योंकि मुझे नहीं लगता कि अगर किसी को उनके पिता के साथ उनके रिश्ते के बारे में पता है और उनके पिता द्वारा उन्हें वसीयत में शामिल न करना, तो यह बात समझ में नहीं आती। इसलिए मैं उनके साथ खड़ी हूं।" मंधीरा के इस बयान से बच्चों का कानूनी और नैतिक दावा और भी मजबूत हो गया है।

प्रिया को देना होगा संपत्ति का ब्यौरा (Sunjay Kapur Property Dispute)

कोर्ट ने अब इस पूरे मामले को देखते हुए प्रिया कपूर को निर्देश दिया है कि वह संजय कपूर की सभी चल और अचल संपत्तियों का ब्यौरा दें। हालांकि, प्रिया का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव नायर ने मुकदमे का विरोध करते हुए तर्क दिया है कि यह विचारणीय नहीं है। वहीं, प्रिया कपूर ने कोर्ट में ने बताया है कि पहले ही 1900 करोड़ रुपये करिश्मा कपूर के बच्चों को मिल चुके हैं। इसके बाद भी कोर्ट ने प्रिया से सभी दस्तावेज पेश करने के लिए कहा है।

बता दें कि करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने 2003 में शादी की थी और 2016 में उनका तलाक हो गया था। उनके दो बच्चे हैं। 2017 में संजय ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी। संजय कपूर का निधन इस साल जून में एक पोलो मैच के दौरान हुआ था। उसी के बाद से उनकी संपत्ति को लेकर घमासान मचा हुआ है।

Updated on:
11 Sept 2025 10:00 am
Published on:
11 Sept 2025 09:59 am
Also Read
View All

अगली खबर