बॉलीवुड

Sunny Deol New Movie: सनी देओल जिस मूवी से साउथ में डेब्यू करेंगे उसका नाम फाइनल हो गया

Sunny Deol New Movie: सनी देओल की नईं फिल्म का नाम फाइनल हो गया है। इस मूवी से ही वो साउथ इंडियन सिनेमा डेब्यू करने जा रहे हैं।

less than 1 minute read
Jun 29, 2024

Sunny Deol Upcoming Movie: ‘गदर-2’ की सफलता के बाद सनी देओल खूब मूवी साइन कर रहे हैं। ‘बॉर्डर-2’ और ‘रामायण’ के बाद उन्होंने एक साउथ की मूवी साइन की थी। अब इसका नाम भी फाइनल हो गया है।

सनी देओल की नई मूवी का नाम

सनी देओल (Sunny Deol) साउथ के निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी (Gopichand Malineni) के साथ एक एक्शन फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म का नाम होगा ‘जट’ (Jatt)। रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले इसे ‘SDGM’ कहा जा रहा था, इसका मतलब सनी देओल गोपीचंद मलिनेनी है।

डायरेक्टर गोपीचंद की आखिरी फिल्म 2023 में रिलीज हुई सुपरहिट ‘वीरा सिम्हा रेड्डी’ थी। नंदमुरी बालकृष्ण ने इसमें लीड रोल प्ले किया था। इस मूवी की शूटिंग 22 जून से शुरू हो चुकी है। इसमें उनके अलावा सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा भी नजर आएंगी।

पुष्पा-2 की टीम कर रही प्रोड्यूस

इस मूवी को माइथ्री मूवी मेकर्स प्रोड्यूस करेंगे जो अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म ‘पुष्पा 2’ (Pushpa-2) के भी मेकर्स हैं। फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए मेकर्स ने दावा किया है कि ये अब तक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म होगी। इसे अगले साल के दूसरे हाफ में रिलीज किया जा सकता है।

Updated on:
29 Jun 2024 03:55 pm
Published on:
29 Jun 2024 03:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर